फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 42 shops investigated, two licenses suspended

हाथरस: 42 दुकानों की जांच, दो लाइसेंस निलंबित

Wed, 16 Sep 2020 12:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
Hathras: 42 shops investigated, two licenses suspended
हाथरस: एक दुकान पर स्टॉक चेक करते जिला कृषि अधिकारी। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

खरीफ फसल की बुवाई से पहले मंगलवार को जिला कृषि अधिकारी ने जिलेभर में छापामार कार्रवाई की। उन्होंने तीन दर्जन से ज्यादा दुकानों की जांच की। आठ दुकानों से जांच के लिए बीज के नमूने लिए गए। दो दुकानों पर कागजों में खामी मिलने पर कारण बताओ नोटिस दिया गया और दो दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए। कार्रवाई से खाद-बीज विक्रेताओं में खलबली मची रही।
उल्लेखनीय है कि खरीफ की फसल में कीटनाशक दवाओं का प्रयोग बढ़ रहा है। इसके साथ जिले में इनकी कालाबाजारी करने वाले और नकली दवाओं को खपाने वाले सक्रिय हो गए हैं। इसके मद्देनजर जिला कृषि अधिकारी डिपिन कुमार ने सादाबाद, सिकंदराराऊ और सासनी में करीब 42 दुकानों की जांच की।
विज्ञापन

इन दुकानों से खाद-बीज के आठ नमूने लिए गए। दो दुकानों पर अनियमितताएं मिलीं। इनको कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही दो दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। जिला कृषि अधिकारी डिपिन कुमार का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed