{"_id":"60c4f0d48ebc3e11ea325bb2","slug":"hathras-3528-people-got-vaccine-to-protect-against-corona-hathras-news-ali26536435","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 3528 लोगों ने लगवाया कोरोना से बचाव का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 3528 लोगों ने लगवाया कोरोना से बचाव का टीका
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में कोरना से बचाव के लिए टीकाकरण का काम जारी है। जिले में 55 केंद्रों पर 3528 लोगों ने कोरना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाई। इसमें 18 वर्ष से 44 वर्ष की आयु के भी काफी युवा शामिल थे। कुछ केंद्रों पर लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। वहीं अधिकारी पूरी स्थिति पर नजर बनाए रहे और जानकारी करते रहे।
टीका लगने में देरी होने पर किया हंगामा
हाथरस। स्थानीय बागला जिला अस्पताल में बने टीकाकरण केंद्र पर एक व्यक्ति ने हंगामा कर दिया। उसका कहना था कि वह तीन घंटे से वैक्सीन लगने के इंतजार में बैठा है, लेकिन अभी तक उसका नंबर नहीं आया है। हर बार उससे यह कह दिया जाता है कि अभी थोड़ी देर लगेगी। हंगामे की जानकारी पाकर पुलिस भी पहुंच गई, लेकिन तब तक यह व्यक्ति वहां से चला गया। हालांकि एसीएमओ डॉ. बिजेंद्र सिंह ने इसे लेकर अनभिज्ञता जताई है।