फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 33 Kshetra Panchayat members and 12 village heads terminated

हाथरस: 33 क्षेत्र पंचायत सदस्य व 12 ग्राम प्रधानों के पद समाप्त

Sat, 28 Nov 2020 10:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Hathras: 33 Kshetra Panchayat members and 12 village heads terminated
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के सीमा विस्तार के बाद 33 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 12 ग्राम प्रधानों के पद जिला प्रशासन की ओर से समाप्त कर दिए गए हैं। इन क्षेत्रों में अब नगर पालिका परिषद के वार्डों का निर्धारण किया जाएगा।
शासन स्तर से नगर पालिका परिषद हाथरस का सीमा विस्तार किया गया है। सीमा विस्तार के साथ ही शासन ने विगत में अधिसूचना भी जारी कर दी है। अधिसूचना के जारी होने के साथ ही जिले की 12 ग्राम पंचायतों का अधिकार क्षेत्र नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हो गया है।
विज्ञापन

अब जिला प्रशासन के ओर से ग्राम पंचायतों को नगर पालिका क्षेत्र में शामिल करने व अन्य दस्तावेजों को पूरा करने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। अब पंचायतराज विभाग की ओर से क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पदों को खत्म करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हाथरस ब्लॉक के 17, मुरसान ब्लॉक के 14 और ब्लॉक सासनी के दो क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पदों को समाप्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आचार संहिता के चलते नहीं हो पाई बोर्ड की बैठक
हाथरस। 11 ग्राम पंचायतों के शहरी क्षेत्र में शामिल होने के बाद इस सिलसिले में शनिवार को नगर पालिका बोर्ड की बैठक नगर पालिका सभागार में शनिवार को प्रस्तावित थी। इसमें सीमावृद्धि पर भी चर्चा की जानी थी, लेकिन एमएलसी चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता के चलते यह बैठक स्थगित कर दी गई। वैसे नगर पालिका पहले ही इन गांवों को अपने क्षेत्र में शामिल करने के लिए काफी हद तक तैयारी कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed