{"_id":"60e746788ebc3e72d925b8db","slug":"hathras-310-people-applied-for-passport-since-june-hathras-news-ali267623243","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जून से अब तक 310 लोगों ने किया पासपोर्ट के लिए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जून से अब तक 310 लोगों ने किया पासपोर्ट के लिए आवेदन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होते ही लोग कामकाज के लिए बाहर जाने की जुगत में जुट गए हैं। 14 जून से अब तक जिले के पासपोर्ट सेवा केंद्र में तीन सौ दस लोगों ने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया है। इसमें हाथरस सहित अन्य जिलों के दो सौ लोगों ने पासपोर्ट को हासिल कर लिया है। अब उनके बाहर जाने का रास्ता साफ हो गया है।
उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण के चलते हाथरस जंक्शन में पासपोर्ट सेवा केंद्र बंद चल रहा था। 14 जून को संक्रमण कम होने के साथ फिर से खोल दिया गया। कई दिनों तक 10-10 लोगों के पासपोर्ट बनाए गए। वर्तमान में चालीस लोगों के पासपोर्ट की प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है। हाथरस, आगरा, कानपुर, मथुरा आदि जिलों के दो सौ लोगों को पासपोर्ट मिल गया है।
ये किसी कंपनी व अन्य कामकाज के लिए बाहर जाने की तैयारी में जुटे हुए हैं। इस मामले में पासपोर्ट अधिकारी जयकेश यादव का कहना है कि 14 जून से अब तक 310 लोगों में से 200 लोगों को पासपोर्ट मिल गया है। बाकी लोगों के कागजात में खामी थी। इस कारण उनका पासपोर्ट जारी नहीं हो सका है।