फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 300 pigs have died so far due to mysterious disease, increased panic

हाथरस : रहस्यमय बीमारी से अब तक 300 सूअरों की मौत, बढ़ी दहशत

Wed, 16 Nov 2022 11:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Hathras: 300 pigs have died so far due to mysterious disease, increased panic
हाथरस : सूअरों के शव को दफनाने के लिए गड्ढा खोदते लोग। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर में इस समय लगातार सूअरों की मौत हो रही है। इससे लोगों में दहशत है। नगर पालिका प्रशासन मरे सूअरों को दफन करा रहा है। सूअरों की मौत से कोई संक्रमण न फैल जाए, इसे लेकर पालकों में काफी दहशत है। नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा का कहना है कि सूअरों की मौत के बारे में पशु चिकित्सा विभाग को अवगत कराया जा चुका है, जबकि पशु चिकित्सा विभाग का कहना है कि उन्हें शहरी क्षेत्र में सूअर मरने की कोई जानकारी नहीं है।
पिछले दिनों सादाबाद में बड़ी संख्या में सूअर मरे थे। अब हाथरस शहर में भी लगातार सूअरों की मौत हो रही है। पिछले एक सप्ताह में करीब 300 से ज्यादा सूअरों ने अलग-अलग स्थानों पर दम तोड़ दिया। इसकी सूचना नगर पालिका प्रशासन को मिल रही है और नगर पालिका के कर्मचारी जेसीबी से मरे हुए सूअरों के शवों को जमीन के अंदर दफन करा रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को शहर के मोहल्ला बालापट्टी और खोड़ा हजारी आदि इलाकों में 10 सूअर मर गए। सूचना मिलने पर नगर पालिका के कर्मियों ने इन सूअरों के शवों को जेसीबी से गड्ढा खुदवा कर इन्हें दफन कराया। जिस तरह रिहायशी इलाकों में सूअरों की मौत हो रही है, उससे लोगों में भय व्याप्त है कि कहीं इसकी वजह से कोई संक्रमण न फैल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में झोल यह है कि नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि सूअरों की मौत के बारे में पशु चिकित्सा विभाग को अवगत करा दिया गया है। वहीं विभाग इससे अनभिज्ञता जता रहा है। नगरीय क्षेत्र में जिस तरह से लगातार सूअरों की मौत हो रही है, उसकी जानकारी पशु चिकित्सा विभाग को नहीं है। संवाद

शहरी क्षेत्र में सूअरों में मौत की कोई सूचना नहीं मिली है। इस समय कोई भी विशेष बीमारी भी नहीं चल रही है। सूचना मिलती है तो टीम को भेजकर जांच कराई जाएगी।
-डॉ. सुशील कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed