{"_id":"62c9c39ecdb07776b14a292c","slug":"hathras-30-shops-of-mandi-raised-on-rent-license-renewal-stuck-hathras-news-ali2957090100","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : किराये पर उठाईं मंडी की 30 दुकानें, लाइसेंस नवीनीकरण अटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : किराये पर उठाईं मंडी की 30 दुकानें, लाइसेंस नवीनीकरण अटका
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मंडी समिति में नियमों को ताक पर रखकर आढ़तियों ने दुकानों को किराये पर उठा रखा है। इस कारण 30 दुकानों के लाइसेंस नवीनीकरण अटक गया है। लाइसेंस नवीनीकरण न होने पर अब कारोबारियों को मंडी प्रशासन की ओर से नोटिस देने की तैयार की जा रही है। नोटिस के बाद नियत समय में जवाब नहीं दिया तो इनके खिलाफ मंडी प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि मंडी समिति में करीब 14 सौ दुकानें हैं। इनका जून माह में लाइसेंस नवीनीकरण किया जाता है। अब तक 700 से अधिक लोगों ने दुकानों के लाइसेंस का किराया जमा कर नवीनीकरण करा लिया है। काफी दुकानों का आजीवन किराया जमा होता है। उनका खाली नवीनीकरण किया जाता है। मंडी प्रशासन ने अब लाइसेंस नवीनीकरण न कराने वालों से सख्ती से निपटने की तैयारी कर ली है। मंडी समिति में करीब 30 दुकानें अन्य व्यक्तियों के नाम हैं।
इनका संचालन दूसरे व्यक्तियों द्वारा किया जाता है। अब मंडी प्रशासन ऐसे दुकानदारों की सूची तैयार कर रहा है। नियत समय में जवाब न देने पर इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मंडी सचिव यशपाल सिंह का कहना है कि मंडी परिसर में 30 दुकानें ऐसी है, जोकि दूसरे व्यक्तियों के नाम हैं। उनका संचालन अन्य व्यक्ति कर रहे हैं। इनको नोटिस दिया जाएगा। नियत समय में जवाब न देने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद