फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 30 lakh rupees of cold storage owner was grabbed, threatened with death

हाथरस : शीतगृह स्वामी का 30 लाख रुपये हड़पा, जान से मारने की दी धमकी

Wed, 09 Mar 2022 12:26 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
Hathras: 30 lakh rupees of cold storage owner was grabbed, threatened with death
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ/सादाबाद।
विज्ञापन

आलू का व्यापार करने पिता-पुत्र ने एक शीतगृह संचालक का 30 लाख रुपये हड़प लिया है। रुपये मांगने पर आरोपी पिता-पुत्र संचालक को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस मामले में शीतगृह संचालक ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी पिता-पुत्र की तलाश कर रही है।
मनोज कुमार शर्मा विश्व वाटिका नगला पदी आगरा बरौस पर केआर शीतगृह का संचालन करते हैं। मनोज कुमार शर्मा की शिकायत पर न्यायालय की मदद से आईपीसी की धारा 420, 406, 504, 506 के तहत पूरन सिंह पुत्र लीलाधर, शिवा परमार पुत्र पूरन सिंह निवासीगण सैमरा, खंदौली आगरा के खिलाफ अभियोग दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

रिपोर्ट में मनोज ने बताया है कि 2021 में पूरन सिंह ने अपने बेटे शिवा परमार के साथ मिलकर शीतगृह से आलू का व्यापार किया था। दोनों ने 2021 में करीब 94 लाख रुपये का आलू खरीदा था। 26 सितंबर 2021 को हिसाब किया गया था। आलू व्यापारियों ने कई किस्तों में शीतगृह और आलू किसानों का करीब 64 लाख रुपया जमा कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेष रकम को जल्द चुकता करने का आश्वासन दिया था। इसके बाद वह लगातार रकम जमा करने को लेकर टालमटोल करते रहे। शीतगृह स्वामी ने 22 अक्टूबर 2021 को रकम जमा करने के संबंध में दोनों को नोटिस भिजवाया था। इसके बाद भी दोनों ने हिसाब चुकता नहीं किया।

22 फरवरी 2022 को पिता पुत्र शीतगृह पहुंचे। इस दौरान मनोज कुमार शर्मा ने आरोपियों से शेष रकम चुकता करने को कहा। इस पर उन्होंने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि उन पर कोई रकम बकाया नहीं है और वह एक रुपया नहीं देंगे। इस घटना के बाद मनोज कुमार शर्मा ने कोतवाली में तहरीर दी और पुलिस अधीक्षक को भी रजिस्टर्ड डाक से शिकायत भेजी लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। अब न्यायालय के आदेश पर व्यापारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed