फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 281 death certificates issued offline to be investigated

हाथरस: ऑफलाइन जारी हुए 281 मृत्यु प्रमाण पत्रों की होगी जांच

Wed, 04 Mar 2020 11:56 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
Hathras: 281 death certificates issued offline to be investigated
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत 281 आवेदनों का भौतिक सत्यापन होगा। समाज कल्याण विभाग को मिले इन आवेदनों में ऑफलाइन मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त हुए हैं। हैरानी की बात यह है कि इन आवेदनों में सभी आवेदन तहसील सिकंदराराऊ क्षेत्र के हैं। पिछले दिनों फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र पाए जाने के बाद विभागीय अधिकारी सतर्क हो गए हैं और इन आवेदनों की जांच करा रहे हैं।
शासन की ओर से राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत परिवार के मुखिया के मृत्यु होने पर आर्थिक मदद मुहैया कराई जाती है। इसके लिए मृतक मुखिया के परिजनों को समाज कल्याण विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होता है। विभिन्न दस्तावेजों के साथ प्राप्त आवेदन का विभिन्न अधिकारियों द्वारा सत्यापन किया जाता है। इसके बाद शासन स्तर से प्राप्त धनराशि के सापेक्ष योजना का लाभ सीधे खाते में पहुंचाया जाता है।
विज्ञापन

पिछले दिनों विधवा पेंशन योजना के तहत फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र लगाकर पेंशन पाने वाली सधवाओं के मामलों के सामने आने के बाद विभागीय अधिकारी सतर्क हो गए हैं। हैरानी की बात यह है कि यह सभी मामले तहसील सिकंदराराऊ के ब्लॉक हसायन के थे। यहां फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्रों के आधार पर विधवा पेंशन का लाभ लिया जा रहा था। अब समाज कल्याण विभाग को राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत करीब 750 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन आवेदनों में से तहसील सिकंदराराऊ से 281 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन सभी आवेदनों में ऑफलाइन जारी किए हुए मृत्यु प्रमाण पत्र लगाए गए हैं। सभी आवेदनों में प्राप्त ऑफलाइन मृत्यु प्रमाण पत्रों के लगने से डाटा संदेह के घेरे में आ गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने सभी 281 आवेदनों के भौतिक सत्यापन के लिए इन फॉर्मों को तहसील सिकंदराराऊ भेज दिया है, जिससे हकीकत सामने आ सके।

फर्जी शिकायतों का दौर
हाथरस। समाज कल्याण विभाग में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों की फर्जी शिकायतों का दौर जारी है। अराजक तत्वों द्वारा फर्जी शिकायतें की जा रही है। शिकायत में फर्जी मोबाइल नंबर, पता लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed