फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 28 vehicles deducted for overloading, two closed

हाथरस : ओवरलोडिंग पर 28 वाहनों के काटे चालान, दो बंद किए

Sat, 20 Aug 2022 11:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Hathras: 28 vehicles deducted for overloading, two closed
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) प्रशासन नीतू सिंह ने शनिवार को जिले के मुख्य मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दो दर्जन से अधिक वाहनों के चालान काटे। दो वाहनों को संबधित थानों में बंद कराया। साथ ही ओटीएस में पंजीकरण न कराने वाले वाहन स्वामियों की सूची तैयार हो गई है। यदि वह 25 तक ओटीएस में पंजीकरण नहीं कराते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि परिवहन विभाग में मार्ग कर के बकायेदारों को राहत देने के लिए ओटीएस चल रही है। इसमें वाहन स्वामी किस्तों में कर जमा करने में रुचि नहीं ले रहे हैं। ओटीएस की धीमी गति को लेकर एआरटीओ प्रशासन अब कार्रवाई के मूड में है।
विज्ञापन

इस क्रम में शनिवार को एआरटीओ प्रशासन नीतू सिंह ने मुख्य मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया। कई वाहनों के कागजात जांचे गए। इस दौरान देखा गया कि इन वाहनों पर बकाया की क्या स्थिति है। 28 वाहनों के चालान काटे। दो वाहनों को ओवरलोडिंग में बंद किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed