{"_id":"62d455796a084229153d52ac","slug":"hathras-26-thousand-quintal-millet-of-hathras-will-go-to-visakhapatnam-hathras-news-ali296243195","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : हाथरस का 26 हजार क्विंटल बाजरा जाएगा विशाखापट्टनम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : हाथरस का 26 हजार क्विंटल बाजरा जाएगा विशाखापट्टनम
विज्ञापन
हाथरस : किला रेलवे स्टेशन पर खडे़ बाजरा से लदे ट्रक व ट्रैक्टर। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस की मंडी समिति में इस बार बाजरा की बंपर आवक हुई है। अब हाथरस का बाजरा विशाखापट्टनम जाएगा। इन-दिनों इस बाजरा की तौल हो रही है। कारोबारियों ने बाजरा को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए मालगाड़ी के 42 वैगन बुक कराए हैं। फिलहाल तो बारिश के चलते बाजरा भीगकर खराब हो रहा है।
उल्लेखनीय है कि हाथरस जिले में इस साल बाजरा और मक्का का अधिक उत्पादन हुआ है। बाजरा को अब मालगाड़ी के जरिये विशाखापट्टनम भेजा जा रहा है। पूर्व में एटा से बाजरा की रैक लादी गई थी। अब 26 हजार क्विंटल बाजरा को सोमवार व मंगलवार को हाथरस से मालगाड़ी के माध्यम से भेजा जाएगा। शहर के आगरा रोड पर बाजरा की धर्म कांटे पर तौल हो रही है।
इस कारण आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लगी हुई है। कारोबारी पवन शर्मा का कहना है कि हाथरस से विशाखापट्टनम के लिए बाजरा भेजा जा रहा है। बारिश की वजह से बाजरा की रैक प्रभावित हो रही है। संवाद