फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 24 teachers trapped in SIT investigation will get salary soon

हाथरस : एसआईटी की जांच में फंसे 24 शिक्षकों को जल्द मिलेगा वेतन

Wed, 02 Mar 2022 12:17 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
Hathras: 24 teachers trapped in SIT investigation will get salary soon
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विशेष जांच दल (एसआईटी) की जांच में फंसे बेसिक शिक्षा विभाग के बीएड के संदिग्ध अंकतालिका वाले शिक्षकों को जल्द वेतन मिलना शुरू हो जाएगा। कोर्ट के आदेश के बाद अब विभाग वेतन बहाल करने के लिए सचिव बेसिक शिक्षा को पत्र लिखा है। आदेश आने पर वेतन बहाली की कार्रवाई बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) द्वारा की जाएगी।
वर्ष 2004-05 में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से बीएड की पढ़ाई करके बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक बनने वाले जिले के करीब 73 शिक्षक-शिक्षिका एसआईटी जांच में फंस गए थे। इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई। इनमें काफी शिक्षक फर्जी अंकतालिका वाले थे। इनमें से 43 शिक्षक न्यायालय चले गए। कोर्ट के आदेश पर फरवरी में इन सभी को ज्वाइन कराकर वेतन मिलने की शुरुआत जुलाई से हो गई, जबकि 24 शिक्षक संदिग्ध अंकतालिका वाले थे। इन सभी का वेतन अगस्त 2021 से रुका हुआ है।
विज्ञापन

न्यायालय ने वेतन बहाल किए जाने का आदेश दिया है। अब बीएसए ने सचिव बेसिक शिक्षा को पत्र लिखकर वेतन बहाल किए जाने का आदेश मांगा है। बीएसए शाहीन ने बताया कि संदिग्ध अंकतालिका वाले शिक्षकों को वेतन दिए जाने का आदेश न्यायालय से मिला है। इस संबंध में सचिव बेसिक शिक्षा परिषद को पत्र लिखकर दिशा-निर्देश मांगे गए हैं। वहां से पत्र आते ही इन शिक्षकों को वेतना मिलना शुरू हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed