फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 22 gram panchayat members resigned

हाथरस : 22 ग्राम पंचायत सदस्यों ने दिया इस्तीफा

Sat, 09 Oct 2021 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Hathras: 22 gram panchayat members resigned
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में ग्राम पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधान के रिक्त पदों का पूरा ब्योरा पंचायतराज विभाग की ओर से निर्वाचन कार्यालय को भेज दिया गया है, जिससे रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया पूरी की जा सके। यहां 22 ग्राम पंचायत सदस्यों ने अपनी स्वेच्छा से इस्तीफा दिया है।
पंचायत चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही चुनाव आयोग की ओर से जिले में रिक्त ग्राम प्रधानों व ग्राम पंचायत सदस्यों का ब्योरा मांगा गया है। पंचायतराज विभाग के आंकड़ों के अनुसार यहां 23 ग्राम पंचायत सदस्यों व दो ग्राम प्रधानों के पद वर्तमान में रिक्त हैं। इसमें से 22 ग्राम पंचायत सदस्यों ने स्वेच्छा से अपने पदों से इस्तीफा दिया है।
विज्ञापन

एक ग्राम प्रधान की मौत व एक ग्राम प्रधान के फर्जी दस्तावेज मिलने के कारण प्रधान के दो पद रिक्त बने हुए हैं। विभाग की ओर से रिक्त पदों का पूरा ब्योरा निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध करा दिया गया है, जिससे आयोग को पूरा डेटा भेजा जा सके। उल्लेखनीय है कि पंचायत सहायक की भर्ती के दौरान कई ग्राम पंचायत सदस्यों ने अपने परिजनों को आवेदन कराने के लिए पदों से इस्तीफे दिए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed