{"_id":"6247443d4e19e74101046f04","slug":"hathras-18-bighas-of-wheat-crop-ashes-due-to-electric-wire-spark-sadabad-news-ali2883244147","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : विद्युत तार की चिंगारी से 18 बीघा गेहूं की फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : विद्युत तार की चिंगारी से 18 बीघा गेहूं की फसल राख
विज्ञापन
गांव कुरसंडा के मजरा सिरधारी में आग लगने से जलकर राख हुई गेहूं की फसल। संवाद
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
क्षेत्र के गांव कुरसंडा के मजरा नगला सिरधारी में शुक्रवार की सुबह गेहूं के खेतों के ऊपर गुजर रही एचटी लाइन से निकली चिंगारी से 18 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। किसान को लाखों रुपयों का नुकसान हुआ है।
नगला सिरधारी निवासी किसान ताराचंद्र पुत्र श्यामलाल ने अपने 18 बीघा खेत में गेहूं की बुवाई की थी। फसल पककर तैयार खड़ी थी। वह उसे कटवाने के लिए मजदूर तलाश कर रहा था। शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे उसके खेतों से गुजर रही एचटी लाइन से निकली चिंगारी से उसके खेत में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की दमकल ने बड़ी मुश्किल से आग बुझाई। इससे पहले आग से पूरी फसल जलकर राख हो गई। मौके पर ग्राम प्रधान मनीषा रुपेंद्र चौधरी एवं क्षेत्रीय लेखपाल अनिल गौतम पहुंच गए। लेखपाल ने बताया कि फसल में हुए नुकसान का आकलन कर वह अपनी रिपोर्ट अपने अधिकारियों को देंगे। संवाद