{"_id":"5f10adbd8ebc3e63687ea474","slug":"hathras-17-year-old-teen-turned-out-to-be-corona-positive-sasni-news-ali238818142","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: 17 वर्षीय किशोर निकला कोरोना पॉजीटिव,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: 17 वर्षीय किशोर निकला कोरोना पॉजीटिव,
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
गांव रुदायन में बृ़हस्पतिवार को एक किशोर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से ग्रामीणों में खलबली मच गई है। गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
दरअसल, रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में शिविर लगाकर कोरोना की जांच के लिए 46 ग्रामीणों के नमूने लिए थे। बृहस्पतिवार को इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके आधार पर एकमात्र 17 वर्षीय किशोर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके बाद गांव में स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस पहुंच गई।
टीम ने किशोर को मुरसान के कोविड एल वन अस्पताल में भर्ती कराया है। गांव को सैनिटाइज किया जा रहा है। इस किशोर के कोरोना पॉजिटिव निकलने की पुष्टि स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी एसपी सिंह ने की है। प्रशासन ने किशोर के मकान के ढाई सौ मीटर के एरिया को हॉट स्पॉट घोषित कर दिया है। आवाजाही रोकने के लिए यहां बैरिकेडिंग भी लगवाई जा रही है।