{"_id":"5e1e0adb8ebc3e4b455fac6a","slug":"hathras-15-000-people-from-the-district-will-join-bjp-s-rally-in-agra-hathras-news-ali224055484","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: जिले से 15 हजार लोग शामिल होंगे भाजपा की आगरा में होने वाली रैली में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: जिले से 15 हजार लोग शामिल होंगे भाजपा की आगरा में होने वाली रैली में
विज्ञापन
हाथरस: भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में मंचासीन अतिथि।
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
23 को सीएए के समर्थन में आगरा में होगी रैली
जिले से 15 हजार लोग शामिल होंगे भाजपा की आगरा में होने वाली रैली में
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। नागरिकता संशोधन अधनियम 2019 के समर्थन में 23 जनवरी को आगरा जनपद के कोठी मीना बाजार में जनसभा होगी। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इस जनसभा में यहां से भी काफी भाजपाई आगरा जाएंगे। भाजपा के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गौरव आर्य की अध्यक्षता में बैठक हुई। मुख्य अतिथि के रूप में ब्रज क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता मौजूद थे।
गुप्ता जी ने बैठक में कहा कि नागरिकता संसोधन बिल से भारत के किसी भी नागरिक को कोई नुकसान नही है । यह नागरिकता बिल बाहरी देशो से आए हुए ( अल्पसंख्यक ) हिंदू , जैन , सिक्ख , ईसाई व पारसी आदि को नागरिकता देने के लिए बनाया गया है। विपक्षी पार्टियां इस बिल के खिलाफ भ्रम फैला कर देश मे आपसी सौहार्द को बिगाड़ने का कार्य कर रही हैं। जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा कि आगरा में होने वाली रैली में जिले से 200 बस व 300 निजी वाहनों द्वारा लगभग 15,000 लोगों को रैली में ले जाने का लक्ष्य सुनिश्चित हुआ है ।
इसके चलते 15 जनवरी को जिले के सभी मंडलों में बैठकें की जाएंगी, जिसमें सभी सेक्टर एवं बूथ कार्यकर्ता सहभागिता करेंगे। इस कार्यक्रम का जिला संयोजक रूपेश उपाध्याय जी को बनाया गया है। इस मौके पर भूरा पहलवान , संजय सक्सेना, लेहटू ताऊ , सुरेश प्रताप गांधी, राजेश सिंह गुड्डू , सुनील गौतम , चंद्रवीर चौधरी ,मथुरा प्रसाद गौतम , नेना बघेल , प्रेम सिंह कुशवाह , दुर्गेश नंदनी , अशोक गोला , जितेंद प्रधान , अमन जैन , रजत अग्रवाल , गुलशन सैनी , विजय पंजित , आदि मौजूद थे।