फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 14 villages identified for being saturated with MNREGA village

हाथरस: मनरेगा ग्राम से संतृप्त किए जाने के लिए 14 गांवों को किया चिन्हित

Sun, 08 Dec 2019 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Hathras: 14 villages identified for being saturated with MNREGA village
मनरेगा से संतृप्त करने के लिए 14 गांव चिन्हित
विज्ञापन

प्रथम चरण में होने वाले विकास कार्य की तैयार हुई कार्य योजना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। शासन स्तर से जिले में 14 मनरेगा ग्राम बनाए जाने के निर्देशों के क्रम में जिला ग्राम्य विकास अभिकरण द्वारा इन ग्रामों को चिन्हित कर लिया गया है। इन ग्रामों को तीन वर्षों में मनरेगा के तहत होने वाले कार्यों से संतृप्त किया जाएगा। प्रथम चरण में होने वाले विकास कार्यों की कार्य योजना विभाग के द्वारा तैयार कर ली गई है। इन ग्रामों में इस कार्य योजना के तहत जल्द ही कार्य शुरू किए जाएंगे।
शासन ने मनरेगा ग्राम योजना के तहत जिले के प्रत्येक ब्लॉक के दो गांवों को मनरेगा योजनाओं से संतृप्त किए जाने के निर्देश दिए गए थे। इन गांवों में मनरेगा से होने वाले काम जैसे चकरोड, प्राथमिक विद्यालयों में खेल ग्राउंड, आंगनबाड़ी केंद्र आदि को कराया जाना था। इन गांवों को तीन साल में सभी योजनाओं के तहत संतृप्त करने के निर्देश जारी किए थे। शासन के निर्देश के क्रम में विभाग ने प्रत्येक ब्लॉक से दो दो ग्रामों को चिन्हित कर लिया है। इन ग्रामों में होने वाले विकास कार्यों की कार्य योजना भी तैयार कर ली है। इस कार्य योजना की स्वीकृति के साथ ही गांवों में विकास कार्य शुरू कराए जाएंगे। प्रथम चरण की कार्य योजना की स्वीकृति ली जा रही है।
विज्ञापन

यह हैं ब्लॉक वार चयनित गांव
हसायन ब्लॉक में बरामई, नगला विजन पोरा, हाथरस ब्लॉक में मोहब्बतपुरा, सिकंदरपुर, मुरसान ब्लॉक में जैतपुर, नगला बाबू, सादाबाद ब्लॉक में जटोई, मीरपुर, सासनी ब्लॉक में चंदैया, दरकौला, सहपऊ ब्लॉक में सिखरा, सुल्तानपुर, सिकंदराराऊ ब्लॉक में पीपरी खुर्द, अरनौठ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 14 मनरेगा ग्रामों को चयनित कर लिया गया है। इन ग्रामों में विकास कार्य के लिए प्रथम चरण की कार्य योजना तैयार कर ली गई है। जल्द ही विकास कार्य शुरू करा दिए जाएंगे।
-एके मिश्र, परियोजना निदेशक, डीआरडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed