{"_id":"5eb597228ebc3e90743f3090","slug":"hathras-1344-stranded-in-24-provinces-wish-to-return-to-district-registration-done-on-nic-website-hathras-news-ali233210424","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: 24 प्रांतों में फंसे 1344 को जिले में वापस आने की चाह, एनआईसी वेबसाइट पर किया पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: 24 प्रांतों में फंसे 1344 को जिले में वापस आने की चाह, एनआईसी वेबसाइट पर किया पंजीकरण
विज्ञापन
प्रशांत भारती
हाथरस। यूपी के अन्य जिलों व अन्य प्रांतों में फंसे लोगों को वापस लाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा की गई पहल अब रंग लाने लगी है। अन्य प्रांतों में फंसे लोग हाथरस एनआईसी के वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं। इन लोगों को जिले में वापसी के लिए जिला प्रशासन द्वारा अन्य प्रांतों के अधिकारियों से संपर्क साधा जा रहा है। इन लोगों को जिले में वापस लाने की कवायद शुरू कर दी गई है। यहां जिले में वापस आने के लिए 1344 लोगों ने एनआईसी के वेबसाइट पर अपना पंजीकरण किया है।
कोरोना महामारी में लॉकडाउन के दौरान शासन स्तर से अन्य प्रांतों में फंसे लोगों वापस लाने का काम किया जा रहा है। इसी बीच यहां जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने अपने जिले के अन्य जिलों व अन्य प्रांतों में फंसे बाशिंदों को वापस लाने के लिए हाथरस एनआईसी के वेबसाइट पर घर वापसी को लेकर लिंक शुरू किया था। इस लिंक में घर वापिसी आने वाले लोगों को रजिस्ट्रेशन का कॉलम खोला गया था। इन लोगों द्वारा रजिस्ट्रेशन करने के दौरान पूरा ब्योरा फीड किया जाता था।
डीएम की यह पहल अब रंग लाने लगी हैं। इस लिंक पर अन्य प्रांतों में फंसे लोगों द्वारा अपने रजिस्टे्रशन लगातार किए जा रहे हैं। 24 प्रांतों में फंसे जिले के 1,344 लोगों ने जिले में वापसी के लिए पंजीकरण कराया है। इन लोगों से फोन के माध्यम से यहां अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा संपर्क साधा जा रहा है। इन लोगों से पूर्ण जानकारी जुटाई जा रही है। प्रांत में फंसे होने की वास्तविक लोकेशन ट्रेस की जा रही है, जिससे कि वहां से निकलने की व्यवस्था की जा सके।डीएम के निर्देश पर डीआईओ एनआईसी आलोक माहेश्वरी द्वारा प्राप्त रजिस्ट्रेशनों के बारे में पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
तेलगांना सरकार को भेजी गई सूूची
हाथरस। जिले के तेलगांना में फंसे लोगों का पूरा ब्योरा यहां जिला प्रशासन द्वारा तेलगांना सरकार को भेज दिया गया है। जिले के 12 लोगों ने एनआईसी के वेबसाइट पर तेलगांना में फंसे होने के बारे में अपने रजिस्ट्रेशन कराए थे। इनका पूरा ब्योरा एकत्रित कर तेलगांना सरकार को भेज दिया गया है। अब जल्द ही ये लोग जिले में वापसी कर सकेंगे।
एनआईसी वेबसाइट पर मिले आवेदन
प्रांत आवेदन संख्या
आंध्र प्रदेश 18
असम 6
बिहार 15
चंढीगढ 5
छत्तीसगढ़ 12
दादरा एंड नागर हवेली 6
दिल्ली 271
गोवा 10
गुजरात 403
हरियाणा 98
हिमाचल प्रदेश 8
जम्मू एंड कश्मीर 31
झारखंड 18
कर्नाटका 46
केरल 3
लद्दाख 3
मध्य प्रदेश 47
महाराष्ट्र 94
ओडिसा 20
पंजाब 30
राजस्थान 84
तमिलनाडु 49
तेलगांना 12
त्रिपुरा 3
उत्तराखंड 37
बेस्ट बंगाल 15
व्हाट्सएप पर उपलब्ध कराए जा रहे पास
हाथरस। कई लोग अन्य प्रांतों में अपने वाहनों से फंसे हुए हैं। इन लोगों को वाहन पास जारी कर व्हाट्सएप के माध्यम से उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि ये अपने वाहनों से जिले में वापिसी कर सकें। वहीं कुछ लोग अपने निजी वाहनों को यहां से मंगाकर निकल कर आना चाहते हैं। इस कारण इनको भी पास जारी किया जा रहा है, जिससे कि वापसी हो सके।