{"_id":"5e4052ac8ebc3ee5ff245737","slug":"hathras-1240-beneficiaries-will-soon-get-first-installment-of-pm-awas-yojana-hathras-news-ali2262464174","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: 1240 लाभार्थियों को जल्द मिलेगी पीएम आवास योजना की पहली किश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: 1240 लाभार्थियों को जल्द मिलेगी पीएम आवास योजना की पहली किश्त
विज्ञापन
1,240 लाभार्थियों को जल्द मिलेगी पीएम आवास योजना की पहली किश्त
विभाग ने शासन को भेजी स्वीकृति के लिए डीपीआर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। पीएम आवास योजना शहरी के तहत जिले के 1,240 पात्र लाभार्थियों के लिए नए आवास की धनराशि स्वीकृत किए जाने के लिए शासन को डीपीआर भेज दी गई है। शासन स्तर से डीपीआर स्वीकृत होते ही सभी पात्र लाभार्थियों को योजना के तहत पहली किश्त जारी कर दी जाएगी।
जिला नगरीय विकास अभिकरण की ओर से पीएम आवास योजना के तहत विभाग को करीब पांच हजार आवेदन प्राप्त हुए थे। इन आवेदनों के सापेक्ष विभाग ने नगर निकायों को पात्रों की जांच के लिए 3,255 आवेदन दिए गए थे। इन आवेदनों में विभाग को सत्यापन पात्रता की जांच के बाद 1,240 आवेदन प्राप्त हुए। विभाग की ओर से 1,240 पात्र लाभार्थियों को पीएम आवास योजना शहरी के तहत पहली किश्त दिए जाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विभाग की ओर से इन पात्र लाभार्थियों की डीपीआर को तैयार कर विभाग ने शासन को स्वीकृति के लिए भेज दिया है। शासन स्तर से डीपीआर स्वीकृति के बाद इन पात्र लाभार्थियों के खातों में सीधे धनराशि की किश्त भेज दी जाएगी। वहीं शेष बचे आवेदनकर्ताओं की रिपोर्ट आने की स्थिति में शेष पात्र लाभार्थियों की डीपीआर तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
1,240 पात्र लाभार्थियों को योजना का जल्द लाभ मिलेगा। इन पात्रों की डीपीआर स्वीकृति के लिए शासन को भेज दी है। स्वीकृति के बाद सीधे शासन से धनराशि खातों में भेजी जाएगी।
-अनुपम गर्ग, पीओ डूडा।