{"_id":"620aa3a60a6d93109c424a56","slug":"hathras-12-personnel-absent-in-training-stopped-salary-hathras-news-ali285172266","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : प्रशिक्षण में 12 कार्मिक रहे गैरहाजिर, रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : प्रशिक्षण में 12 कार्मिक रहे गैरहाजिर, रोका वेतन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज में सोमवार को कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रेक्षक ने प्रशिक्षण का जायजा लिया। प्रशिक्षण के चौथे दिन 12 कार्मिक गैरहाजिर रहे। सीडीओ साहित्य कुमार मिश्र ने सभी गैरहाजिर कार्मिकों का फरवरी का वेतन रोकने के निर्देश जारी किए हैं।
इस दौरान मतदान कार्मिकों ने डाक मतपत्र के जरिये मताधिकार का प्रयोग किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 63 सामान्य मास्टर ट्रेनर एवं 38 ईवीएम मास्टर ट्रेनर द्वारा मतदान से पूर्व, मतदान के समय तथा मतदान होने के बाद की प्रक्रियाओं की जानकारी दी जा रही है।
पीठासीन एवं मतदाता कार्मिकों को मतदान दिवस पर पोलिंग बूथ पर पोलिंग एजेंट की तैनाती, मतदान के लिए ईवीएम तैयार कर सील करने, पोलिंग एजेंट की मौजूदगी में मॉकपोल के बाद निर्धारित समय पर मतदान शुरू कराने के अलावा मतदान से संबंधित अन्य जरूरी प्रक्रिया एवं अभिलेखाें को भरने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।