{"_id":"601853138ebc3e333a554fb5","slug":"hathras-114-schools-applied-for-change-of-examination-center-hathras-news-ali2551878131","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 114 विद्यालयों ने लगाई परीक्षा केंद्र बदलवाने की अर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 114 विद्यालयों ने लगाई परीक्षा केंद्र बदलवाने की अर्जी
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जनपद में 114 विद्यालयों के संचालकों ने परीक्षा केंद्र बदलवाने के लिए डीआईओएस को अर्जी दी है। 72 संचालक ऐसे हैं, जो अपने विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनवाने की चाह रखे हुए हैं। 31 जनवरी तक आईं आपत्तियों का निस्तारण विभागीय व प्रशासनिक अधिकारी स्थलीय निरीक्षण के बाद करेंगे।
इस बार जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 94 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पिछले वर्ष 76 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। केंद्रों व परीक्षार्थियों की शिफ्टिंग पर 31 जनवरी तक आपत्तियां मांगी गईं थीं। जिसमें 72 आवेदन इस बात के आए हैं कि उनके कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया जाए, जबकि 114 विद्यालयों के संचालकों ने परीक्षार्थियों की शिफ्टिंग पर आपत्ति दर्ज कराते हुए परीक्षा केंद्र बदलने की मांग की है।
12 केंद्र संचालकों ने डीआईओएस दफ्तर मेें पत्र भेज कर कहा कि उनके यहां धारण क्षमता कम है। परीक्षार्थी ज्यादा शिफ्ट कर दिए गए हैं। डीआईओएस रितू गोयल ने बताया कि 31 जनवरी तक आई आपत्तियों के आधार पर स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उन्हीं के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।