{"_id":"61e5c81207014a4edb21730d","slug":"hathras-11277-candidates-will-appear-in-tet-at-14-centers-hathras-news-ali28330686","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 14 केंद्रों पर 11277 अभ्यर्थी टीईटी में होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 14 केंद्रों पर 11277 अभ्यर्थी टीईटी में होंगे शामिल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
23 जनवरी को जिले के 14 केंद्रों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा होगी। इसमें प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर के 11,277 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन व विभागीय अधिकारियों ने कमर कस ली है। इसे लेकर शहर में 13 और सासनी में एक कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
जिले में 23 जनवरी को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी तेज हो गई है। कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए परीक्षा केंद्रों पर गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य कर दिया गया है। परीक्षा केंद्रों पर सैनिटाइजर व मास्क प्रत्येक अभ्यर्थी, शिक्षक और कर्मचारी के लिए जरूरी होगा।
नवंबर में होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा पेपर लीक होने से निरस्त हो गई थी। अब 23 जनवरी को फिर से परीक्षा कराई जानी है। पहली पाली में प्राइमरी स्तर की शिक्षक पात्रता परीक्षा में 7071 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जबकि दूसरी पाली में जूनियर स्कूल की परीक्षा में 4206 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
डीआईओएस रीतू गोयल ने बताया कि अभी तक तो 23 जनवरी को शिक्षक पात्रता परीक्षा कराए जाने की तैयारी चल रही है। आगे शासन का जो भी आदेश होगा, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।