{"_id":"6358267cbf0b6d3101435dc7","slug":"hathras-11-year-old-teenager-dies-due-to-bike-collision-hathras-news-ali303365434","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बाइक की टक्कर से 11 साल के किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बाइक की टक्कर से 11 साल के किशोर की मौत
विज्ञापन
हाथरस : गांव सीधामई में बाइक की टक्कर से मृत कृष्णा का फाइल फोटो।
- फोटो : HASAYAN
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस/हसायन
हसायन क्षेत्र के गांव सीधामई निवासी 11 साल का एक किशोर अपने ही गांव के एक युवक की बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देख परिवार के लोग घबरा गए और उसे लहूलुहान अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव सीधामई निवासी अनिल कुमार का 11 साल का बेटा कृष्णा गांव में ही रास्ते से गुजर रहा था। इस दौरान वहां आए गांव के ही बाइक सवार युवक ने उसको टक्कर मार दी, जिससे कृष्णा बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। बच्चे को बेहोशी की हालत में परिवार के लोग आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
वहां डॉक्टर ने उसे देखा और मृत घोषित कर दिया। यह सुनकर परिजनों के होश उड़ गए और वह रोने बिलखने लगे। परिवार के लोग शव को लेकर गांव चले गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। संवाद