फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 11 chiefs accuse social coordinator of demanding commission in MNREGA

हाथरस : 11 प्रधानों ने सोशल कोआर्डिनेटर पर लगाया मनरेगा में कमीशन मांगने का आरोप

Thu, 21 Jul 2022 12:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Hathras: 11 chiefs accuse social coordinator of demanding commission in MNREGA
प्रशांत भारती
विज्ञापन

हाथरस। विकास खंड हसायन में तैनात सोशल कोआर्डिनेटर पर 11 ग्राम प्रधानों ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत कराए जा रहे कार्यों में कमीशन मांगने का आरोप लगाया है। इन प्रधानों ने जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) अवधेश सिंह यादव को शपथ पत्र देकर शिकायत की है। प्रधानों ने कहा है कि मनरेगा के सोशल कोआर्डिनेटर नीरज देवी और उनके पति अमरपाल द्वारा मनरेगा के तहत कराए जा रहे कार्यों में कमीशन न देने पर वसूली प्रमाणपत्र (आरसी) निकलवाने की धमकी दी जा रही है। इस कारण अब ग्राम प्रधान मनरेगा से होने वाले कार्यों को कराने में असमर्थ हैं।
ग्राम प्रधानों ने शपथ पत्र के माध्यम से कहा है कि नीरज देवी पत्नी अमरपाल सिंह निवासी ग्राम पोरा वर्ष 2010 से ब्लॉक हसायन में मनरेगा में सोशल कोआर्डिनेटर के पद पर तैनात हैं। वह विकास खंड कार्यालय परिसर में बने सरकारी आवास में ही अवैध रूप से निवास कर रहीं हैं। मनरेगा सोशल कोआर्डिनेटर और उनके पति अमरपाल द्वारा ग्राम पंचायत में मनरेगा से कराए जा रहे कार्यों का सोशल ऑडिट अपने ही 10-15 व्यक्तियों को बुलाकर किया जाता है और सोशल ऑडिट के किसी भी नियम का पालन नहीं किया जाता है। प्रधानों का आरोप है कि उन्हें रिश्वत देने के लिए ब्लैकमेल किया जाता है। रिश्वत न मिलने पर वसूली व रिकवरी की कार्रवाई लिख दी जाती है।
विज्ञापन

अन्य ब्लॉक के मनरेगा सोशल कोआर्डिनेटर द्वारा भी हसायन ब्लॉक में सोशल ऑडिट का कार्य किया जा रहा है। उन पर भी अपने पद के प्रभाव के कारण कोआर्डिनेटर और उनके पति द्वारा दबाव बनाकर अपनी इच्छानुसार रिपोर्ट तैयार कराई जाती है। मनरेगा सोशल कोआर्डिनेटर ने अपने पति को ही सोशल ऑडिट टीम का सदस्य बना रखा है। ऐसी स्थिति में विकास खंड हसायन की ग्राम सभाओं में मनरेगा के तहत कार्य कराया जाना संभव नहीं है। प्रधानों ने मामले की जांच कराके विभागीय कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर ग्राम प्रधान पाइंदापुर देवेंद्र कुमार, ग्राम प्रधान शंकरपुर बंटी यादव, ग्राम प्रधान दौकेली हर प्रसाद, ग्राम प्रधान मलामई इस्मालपुर दिनेश कुमार, ग्राम प्रधान जरीनपुर भुर्रका बबली देवी, ग्राम प्रधान सिरोही शिल्पी, ग्राम प्रधान पोरा देवेंद्र कुमार, ग्राम प्रधान सखी आबू तालिमपुर संतोष कुमार ने शपथ पत्र के माध्यम से शिकायत की है। संवाद
सोशल ऑडिट टीम में मेरे पति सदस्य हैं। कोई भी किसी पर किसी भी प्रकार के आरोप लगा सकते हैं। ग्राम पंचायत पोरा का सोशल ऑडिट तो मैंने खुद नहीं किया है। दूसरी टीम ने इस ग्राम पंचायत का ऑडिट किया है। ग्राम पंचायत पोरा में क्या काम हुआ है, मुझे इस ग्राम पंचायत से कुछ मतलब नहीं है।

-नीरज देवी, सोशल कोआर्डिनेटर ब्लॉक हसायन
ब्लॉक हसायन के ग्राम प्रधानों ने शपथ पत्र के माध्यम से मनरेगा सोशल कोआर्डिनेटर की शिकायत करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले की जांच की जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-अवधेश सिंह यादव, डीडीओ हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed