{"_id":"621a7cd40c8db567e474e18f","slug":"hathras-10-students-did-not-return-home-from-ukraine-family-members-were-very-upset-hathras-news-ali286012257","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : यूक्रेन से घर नहीं लौटे 10 विद्यार्थी, परिजन रहे बेहद परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : यूक्रेन से घर नहीं लौटे 10 विद्यार्थी, परिजन रहे बेहद परेशान
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले के 10 विद्यार्थियों के परिजनों की सांसें मंगलवार को भी अटकी रहीं। वह अभी यूक्रेन से नहीं लौटे हैं। इनके परिजन इनसे संपर्क करते रहे और इनका हालचाल पूछते रहे। वहीं यह विद्यार्थी भी अपनी आपबीती बताते रहे। गांव मूंगसा निवासी अंकित के परिजन भी काफी चिंतित रहे। वैसे अंकित के बस से रोमानिया पहुंचने की जानकारी मिली है। वहां से वह एयरबस से दिल्ली आएगा। स्थानीय प्रशासन भी इन सभी के परिजनों के संपर्क में रहा।
जिले के 10 विद्यार्थी अभी वापस नहीं आए हैं। यूक्रेन और रूस में हुए युद्ध के बाद कुछ यूक्रेन में फंसे हुए हैं तो कुछ यूक्रेन के सीमावर्ती देशों में आ गए हैं। पूरे दिन इनके परिजन इनका इंतजार करते रहे और पल-पल की उनकी जानकारी लेते रहे। यह सभी मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए वहां गए थे। परिजनों पूरे दिन इनका इंतजार करते रहे। उनसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये भी संपर्क में रहे। कुछ ने अपना दर्द परिजनों से बयां किया तो परिजन और भी ज्यादा परेशान हो गए। हाथरस क्षेत्र के गांव मूंगसा निवासी अंकित के परिजन भी काफी चिंतित रहे। अंकित के परिजनों का कहना था कि अंकित यूक्रेन से रोमानिया केे लिए रवाना हो गया था। परिजन उसका हालचाल पूछते रहे।
यूक्रेन में फंसे छात्र-छात्राओं के परिजनों से जिला प्रशासन लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। सादाबाद क्षेत्र के नौ और हाथरस सदर क्षेत्र के एक छात्र के यूक्रेन में होने की सूचना मिली है। सभी तहसीलों की टीमें इस संबंध में जानकारी अपडेट कर रही है। इन बच्चों के परिजनों से लगातार वार्ता हो रही है और इन्हें सकुशल वापस लाने के लगातार प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
रमेश रंजन, डीएम, हाथरस
यूक्रेन में फंसे जिले के मेडिकल विद्यार्थी
1- अनुष्का गौतम पुत्री अनिल गौतम, अलीगढ़ रोड सादाबाद।
2- शिवानी गुप्ता पुत्री दिनेश गुप्ता जलेसर रोड सादाबाद।
3- तरुण चौधरी पुत्र माया चौधरी पशु अस्पताल के सामने सादाबाद।
4- लक्ष्य चौधरी पुत्र अनुज प्रताप सिंह प्रगति पुरम सादाबाद।
5- आलोक चौधरी पुत्र राजेंद्र सिंह सलेमपुर रोड सादाबाद।
6- लिपि उपाध्याय पुत्री राजेश कुमार उपाध्याय सलेमपुर रोड सादाबाद।
7- शादाब अली पुत्र समीम खान उस्मान गंज सादाबाद।
8- कुलदीप उपाध्याय पुत्र सुनील उपाध्याय रोडवेज बस स्टैंड सादाबाद।
9- अमन कुमार पुत्र अभयपाल गढ़ी एवरन सादाबाद।
10-अंकित शर्मा पुत्र अनिल शर्मा निवासी मूंगसा, थाना हाथरस गेट।