{"_id":"63ac85daedbd1d09981bd0b4","slug":"hathras-10-officers-and-employees-including-bsa-found-absent-salary-withheld-hathras-news-ali307922659","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बीएसए सहित 10 अफसर व कर्मचारी मिले गैरहाजिर, रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बीएसए सहित 10 अफसर व कर्मचारी मिले गैरहाजिर, रोका वेतन
विज्ञापन
हाथरस : बीएसए कार्यालय का निरीक्षण करते सीडीओ। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय व जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) साहित्य प्रकाश मिश्र ने बुधवार को निरीक्षण किया। इस दौरान बीएसए सहित कर्मचारी गैरहाजिर मिले। गैरहाजिर अधिकारियों व कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के साथ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किए। संबंधित कर्मचारी के गैरहाजिर होने के कारण शिक्षक-शिक्षिकाओं की निलंबन व बहाली से संबंधित पत्रावली का अवलोकन नहीं हो सका।
पूर्व में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अध्यक्षता में हुई बैठक में सांसद व अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा बीएसए के जिले में योगदान करने के उपरांत विभिन्न अनावश्यक कारणों से अध्यापक व अध्यापिकाओं को निलंबित किए जाने को लेकर नाराजगी जाहिर की गई थी।
शिकायत के आधार पर सीडीओ ने बुधवार को बीएसए कार्यालय का निरीक्षण किया। बीएसए संदीप कुमार गैरहाजिर मिले। वहीं वरिष्ठ सहायक अजीत कुमार शर्मा, कनिष्ठ सहायक विनोद कुमार, संदीप कुमार, आलोक कुमार, जिला समन्वयक अनंत मोहन शर्मा, बलवंत मौर्य, सहायक लेखाकार आरिफ खान, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रेमहरी, दीपक बाबू गैरहाजिर मिले।
विज्ञापन
कार्यालय की उपस्थिति पंजिका एवं भ्रमण पंजिका अत्यंत ही जीर्ण-शीर्ण अवस्था में मिली। निरीक्षण के समय बेसिक शिक्षा अधिकारी व संबंधित सहायक के गैरहाजिर होने के कारण अध्यापक व अध्यापिकाओं की स्थापना निलंबन और बहाली की पत्रावली नहीं देखी जा सकी।
बीएसए को निर्देश दिए कि जुलाई 2022 के उपरांत अध्यापक व अध्यापिकाओं के निलंबन, बहाली, अवरुद्ध किए गए वेतन और निरीक्षण में की गई कार्रवाई आदि पत्रावली कार्यालय में उपलब्ध कराएं। सीडीओ ने गैरहाजिर रहे समस्त अधिकारी व कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के साथ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। सीडीओ ने जिला विद्यालय कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय डीआईओएस ऋतु गोयल मौजूद मिलीं। संवाद