फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 1,347 people got corona vaccine at nine booths across the district

हाथरस : जिलेभर के नौ बूथों पर 1,347 लोगों को लगा कोरोना का टीका

Thu, 25 Feb 2021 11:02 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Hathras: 1,347 people got corona vaccine at nine booths across the district
हाथरस : सीएमओ कार्यालय में कोरोना का टीका लगवाते सीआरपीएफ के जवान। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले भर के नौ बूथों पर बृहस्पतिवार को 1347 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इसमें दूसरी डोज वाले और छूटे हुए लोग भी शामिल रहे। सभी टीकाकरण केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कड़ी नजर रखी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी/एसीएमओ डॉ. विजेंद्र सिंह ने बताया कि एमडी टीबी हॉस्पिटल, मधुगढ़ी शहरी स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद, सहपऊ, सिकंदराराऊ, मुरसान, सासनी, हसायन व महो पर टीकाकरण किया गया। इस दौरान जिन हेल्थ केयर वर्कर्स व फ्रंट लाइन वर्कर्स का कोविड-19 पोर्टल पर पूर्व से ही रजिस्ट्रेशन है, लेकिन किन्हीं वजह से टीकाकरण नहीं हो सका था उन्हें टीका लगाया गया।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि सभी कर्मचारी उत्साहपूर्वक टीका लगवा रहे हैं। टीका पूरी तरह सुरक्षित है। 1250 लोगों को दूसरी डोज और 97 लोगों के पहली डोज दी गई। टीका कर्मियों द्वारा सभी लाभार्थियों को वैक्सीन लगाने के बाद उनकी काउंसिलिंग भी की जा रही है। टीका लगवाने के उपरांत आधे घंटे के लिए निगरानी कक्ष में उन्हें रोका जा रहा है।
विज्ञापन

अब तक हो चुकी है 2,95,933 की जांच
जिले में बुधवार तक 2,95,933 लोगों की कोरोना की जांच हो चकी है। अब जिले में सिर्फ तीन ही सक्रिय केस हैं। सीडीपीओ सासनी राहुल वर्मा ने बताया कि उन्हें कोविड-19 वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकीं हैं। वह काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं। उन्हें कोई भी परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed