{"_id":"686bff30a90fd0a6f5053535","slug":"haryana-rewari-police-arrested-the-youth-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: हरियाणी की रेवाड़ी पुलिस की हसायन में दबिश, एक युवक को पकड़ ले गई साथ, यह है बड़ा आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: हरियाणी की रेवाड़ी पुलिस की हसायन में दबिश, एक युवक को पकड़ ले गई साथ, यह है बड़ा आरोप
Mon, 07 Jul 2025 10:39 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 07 Jul 2025 10:39 PM IST
सार
रेवाड़ी पुलिस ने हसायन में दबिश दी। सीओ जेएन अस्थाना ने दबिश की पुष्टि की है और बताया कि एक व्यक्ति को पकड़कर हरियाणा पुलिस अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रेवाड़ी के कस्बा कोसली में स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में गत वर्ष दिसंबर माह में चोरी की कोशिश की गई थी। चोर जंगला काटकर बैंक की शाखा में घुसे थे और गैस कटर से स्ट्रांग रूम को काटने की कोशिश की थी, लेकिन वह इसे काट नहीं पाए थे। बाद में चोर लेजर प्रिंटर, चार बैटरी और डीवीआर चोरी कर ले गए थे।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस ने हसायन निवासी राज रोशन उर्फ कृष्णा, शहबाजपुर निवासी जितेंद्र उर्फ मोनू सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया था। इनके पास एक स्कार्पियो कार भी बरामद की गई थी। गिरफ्तार आरोपियों में एक पूर्व नगर पंचायत सदस्य का पुत्र भी बताया गया था।
विज्ञापन
थाना हसायन पुलिस के अनुसार इस मामले में 6 जुलाई को रेवाड़ी पुलिस ने कस्बे में दबिश दी। सीओ जेएन अस्थाना ने दबिश की पुष्टि की है और बताया कि एक व्यक्ति को पकड़कर हरियाणा पुलिस अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन