{"_id":"5d18f95e8ebc3e3cf257f34c","slug":"hareyali-s-alkh-manega-van-mahotsav-in-jaggaa-district-from-today-hathras-news-ali2071814124","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से जगेगा जिले में हरियाली का अलख, मनेगा वन महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से जगेगा जिले में हरियाली का अलख, मनेगा वन महोत्सव
विज्ञापन
हाथरस में लगा पौधा।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
प्रदेश सरकार के हरियाली के अलग में जिला प्रशासन और वन विभाग सोमवार से सहभागिता करेगा। एक जुलाई से 31 अगस्त के बीच जिले में 19 लाख 17 हजार 446 पौधे रोपे जाएंगे। एक जुलाई से सात जुलाई के बीच वन महोत्सव के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। इन पौधों को एक दर्जन नर्सरी में तैयार किया गया है। गड्ढा खुदान का काम भी अंतिम चरण में चल रहा है।
उल्लेखनीय है कि सरकार का हरियाली पर खासा ध्यान है। इसके तहत पिछले साल जिले में दस लाख 63 हजार के करीब पौधे रोपे गए। अब वर्ष 2019-20 में वन विभाग और सभी विभागों की मदद से 19 लाख से अधिक पौधों को 31 अगस्त तक लगाया जाएगा। इन पौधों को बिसाना, सोखना, हतीसा, सुरतिया, जाऊ आदि नर्सरी में तैयार किया गया है।
पौधरोपण को लेकर इस बार खासी तैयारियां की गई है। पौधरोपण के लिए गड्ढा खुदान की भी मॉनिटरिंग की गई है। गड्ढा खुदान का काम भी अंतिम दौर में चल रहा है। वन विभाग द्वारा एक जुलाई से सात जुलाई के बीच वन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर पौधरोपण किया जाएगा। इस मामले में उप प्रभारी वन अधिकारी विमल कुमार का कहना है कि एक जुलाई से सात जुलाई के बीच वन महोत्सव मनाया जाएगा। 31 अगस्त तक पौधरोपण होगा।
विज्ञापन
इस तरह मनेगा वन महोत्सव
हाथरस। एक जुलाई को महिलाओं के साथ कार्यक्रम, दो जुलाई को शिक्षकों और विद्यार्थियों के साथ कार्यक्रम, तीन जुलाई को कृषकों वनों के समीप रहने वाले ग्रामीणों के साथ कार्यक्रम, चार जुलाई को दिव्यांगों के साथ कार्यक्रम, पांच जुलाई को भूतपूर्व सैनिक, पुलिस बल, एनसीसी कैडिट्स, छह जुलाई को न्यायालय परिसर में कार्यक्रम, सात जुलाई को अल्प आय वाले व्यक्तियों के साथ कार्यक्रम का आयोजन होगा।