फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   .. Happy birthday to speak to school children

स्कूल में बच्चे बोलेंगे.. हैप्पी बर्थ डे टू यू

Thu, 14 Apr 2016 11:19 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 14 Apr 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
भूवेंद्र सेंगर 
विज्ञापन

हाथरस। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में बच्चों और उनके अभिभावकों के उत्साहवर्धन के लिए शासन ने अहम फैसला लिया है। इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का जन्मदिन मनाया जाएगा। सूबे के मुख्य सचिव आलोक रंजन ने सभी मंडलायुक्त, डीएम और बेसिक शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं। इसके तहत बच्चों का जन्मदिन समारोहपूर्वक मनाने को कहा गया है। मतलब, अब बेसिक स्कूलों के बच्चे जन्मदिन पर एक-दूसरे को हैप्पी बर्थ डे टू यू भी बोलेंगे। बच्चों का जन्मदिन मनाने पर आने वाले खर्च सरकार वहन करेगी। इसे सरकारी स्कूलों में कॉन्वेंट स्कूलों जैसा माहौल बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के रूप में देखा जा रहा है। 


इस अंदाज में मनेगा बर्थ डे 
जिस प्रकार कॉन्वेट स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का जन्मदिन समारोहपूर्वक मनाया जाता है। बच्चों द्वारा एक-दूसरे को गिफ्ट, टॉफी और मिठाई आदि बांटी जाती हैं। शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा बच्चों के उत्साहवर्द्धन के लिए विशेष आयोजन किए जाते हैं। ठीक उसी प्रकार अब बेसिक शिक्षा के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के छात्र-छात्राओं का जन्मदिन भी मनाया जाएगा। 
विज्ञापन



मध्यांतर के बाद होंगे कार्यक्रम
शिक्षकों द्वारा इस मौके पर समारोह का आयोजन कर बच्चों को बधाई दी जाएगी। स्कूलों में विशेष ज्ञानवर्द्धक प्रतियोगिताओं का आयोजन भी कराया जाएगा, जिससे इन स्कूलों में पढ़ने आने के लिए बच्चों और अभिभावकों को प्रोत्साहित किया जा सके। महीने में जितने भी विद्यार्थियों के जन्मदिन होंगे। माह के अंतिम शनिवार को मध्यांतर के बाद समारोह का आयोजन कराकर जन्मदिन का ज्ञान कराया जाएगा। प्रतियोगिता भी आयोजित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 शासन से परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं का जन्मदिन समारोह मनाने के आदेश प्राप्त हुए हैं। नई व्यवस्था को लागू कराने के लिए सभी प्रधानाध्यापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
 देेवेंद्र कुमार गुप्ता, बीएसए
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed