{"_id":"5fe22e718ebc3e3b5d78d328","slug":"hanuman-prasad-on-disputed-land-hathras-news-ali2518123128","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : विवादित जमीन पर एसडीएम ने माना हनुमान प्रसाद का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : विवादित जमीन पर एसडीएम ने माना हनुमान प्रसाद का कब्जा
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बहुचर्चित जमुना बाग प्रकरण में एसडीएम सदर ने जमुना बाग की विवा दित बताई जा रही जमीन पर हनुमान प्रसाद पोद्दार का कब्जा माना है। उन्होंने कोतवाली निरीक्षक हाथरस गेट को निर्देश दिेए हैं कि वह इस विवादित जमीन पर हनुमान प्रसाद पोद्दार को कब्जा दिलाएं।
उल्लेखनीय है कि शहर के अलीगढ़ रोड स्थित जमुना बाग के एक भूखंड को लेकर पिछले दिनों खासा विवाद हुआ था। इसमें एक पक्ष की ओर से पूर्व एमएलसी मुकुल उपाध्याय के समर्थक तो दूसरी ओर से नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा के समर्थक आमने-सामने आ गए थे। दोनों ही भाजपा के नेता हैं। तब एसडीएम सदर प्रेमप्रकाश मीणा खुद मौके पर पहुंचे थे और वहां यथा स्थिति के आदेश दिेेए थे। एक पक्ष से सतीश शर्मा हैं तो दूसरे पक्ष की ओर से हनुमान प्रसाद पोद्दार हैं।
इसमें सतीश शर्मा के समर्थन में पूर्व एमएलसी मुकुल उपाध्याय आ गए थे तो हनुमान प्रसाद पोद्दार की पैरवी आशीष शर्मा ने की थी। पुलिस ने दोनों पक्षों के दर्जनों लोग पाबंद भी किए थे। सतीश शर्मा और हनुमान प्रसाद ने अपना-अपना पक्ष एसडीएम सदर के न्यायालय में रखा था। अब एसडीएम सदर ने अपने आदेश में कहा है कि इस जमीन पर हनुमान प्रसाद पोद्दार निवासी मोहल्ला सदवाडा कायमगंज का कब्जा सिद्ध होता है। इस विवादित स्थल पर दूसरा पक्ष सतीश शर्मा कोई हस्तक्षेप नहीं करेंगे। उन्होंने कोतवाली निरीक्षक हाथरस गेट को आदेश दिया है कि वह इस स्थल पर हनुमान प्रसाद पोद्दार को कब्जा दिलाएं।