{"_id":"60e49c868ebc3e5498080689","slug":"handpump-is-not-working-in-summer-sadabad-news-ali26744764","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी में भी खराब पड़ें हैं सरकारी हैंडपंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी में भी खराब पड़ें हैं सरकारी हैंडपंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना प्रचार-प्रसार अभियान भाजपा के पदाधिकारियों ने मंगलवार को एसडीएम अंजलि गंगवार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पदाधिकारियों ने कस्बा सहपऊ में नगर पंचायत द्वारा लगवाए गए हैंडपंपों के पिछले काफी समय से खराब पड़े होने और शिकायतों के बाद भी इन्हें ठीक न कराए जाने की शिकायत की।
ज्ञापन में जिला महामंत्री दिनेश वार्ष्णेय डैनी ने कहा कि कस्बा सहपऊ में नगर पंचायत द्वारा जगह-जगह हैंडपंप लगाए गए हैं, लेकिन अधिकतर संख्या में हैंडपंप पानी नहीं उगल पा रहे हैं। ऐसे में लोगों के सामने भीषण गर्मी में पेयजल का संकट खड़ा हो गया है। जिन लोगों के लिए यह हैंडपंप दैनिक रूप से पेयजल आपूर्ति का साधन थे, उनके सामने अधिक परेशानी खड़ी हो गई है।
राहगीरों को भी इन हैंडपंपों से पानी नहीं मिल पा रहा है। ज्ञापन में खराब पड़े हैंडपंपों को ठीक कराए जाने की मांग की गई। एसडीएम ने आश्वस्त किया कि कहीं भी पेयजल का संकट उत्पन्न नहीं होने दिया जाएगा। शैलेंद्र नगाइच एडवोकेट ने भी सादाबाद में खराब पड़े हैंडपंपों की समस्या को एसडीएम के समक्ष रखा। इस मौके आशीष गुप्ता भी मौजूद रहे।