हाईरिस्क प्रेग्नेंसी वाली गर्भवती होंगी चिन्हित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। स्वास्थ्य महकमा मातृत्व सप्ताह की तैयारियों में जुट गया है। 27 जनवरी से चलने वाले इस सप्ताह के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिलेभर में 37 क्लस्टर बनाए गए हैं। इन क्लस्टर पर गर्भवती माताओं का पंजीकरण किया जाएगा।
शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग 27 जनवरी से तीन फरवरी तक मातृत्व सप्ताह मना रहा है। इस सप्ताह को मनाने के पीछे विभाग की मंशा है कि गर्भवती माताओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएं। गर्भावस्था में उनके खून, पेशाब और ब्लड प्रेशर की जांच हो, जिसके बाद उनका स्वास्थ्य बेहतर बना रहे। संस्थागत प्रसव में वृद्धि एवं समुचित पोषण व कुपोषण से भी बचाव हो सके। सीएमओ डॉ. रामवीर सिंह ने बताया कि इस सप्ताह के लिए तैयारियां की जा रही हैं। जिलेभर में 37 क्लस्टर बनाए गए हैं। पांच उपकेंद्रों को मिलाकर एक क्लस्टर तैयार किया गया है। सादाबाद में सात, सहपऊ में चार, मुरसान में पांच, सासनी में छह, महौ में पांच, सिकंदराराऊ में छह तथा हसायन में छह क्लस्टर बनाए गए हैं। एक क्लस्टर पर एक चिकित्सक, एक बालपोषण विभाग की पर्यवेक्षक मौजूद रहेंगे। यहां गर्भवती माताओं का पंजीकरण किया जाएगा। खून, पेशाब की जांच और ब्लड प्रेशर मापने के बाद हाईरिस्क प्रेगभनेंसी वाली महिलाओं को चिन्हित किया जाएगा। इन महिलाओं को एमसीपी कार्ड दिए जाएंगे। जो महिला हाईरिस्क श्रेणी में होगी, उनके नाम के आगे लाल स्याही से निशान लगाया जाएगा। चार फरवरी को छूटी हुई गर्भवती माताओं की भी जांच की जाएगी। पांच फरवरी को हाईरिस्क प्रेंग्नेंसी वाली महिलाओं को 108 एंबुलेंस के जरिए सीएचसी और जिला अस्पताल में लाया जाएगा, जहां इन महिलाओं की समुचित जांच की जाएगी।