फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Groom dancing on DJ dies of heart attack

खुशियों वाले घर में मातम: भात की रस्म के बाद डीजे पर नाचते दूल्हे की हार्ट अटैक से मौत, अगले दिन जानी थी बरात

Mon, 18 Nov 2024 09:53 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 18 Nov 2024 09:53 PM IST
सार

देर शाम भात की रस्म के बाद घर में लगे डीजे पर परिवारीजन और गांव के कुछ लोग नाच रहे थे। शिवम भी नाचने के बाद थककर बैठ गए और अचानक जमीन पर गिर पड़े।

विज्ञापन
Groom dancing on DJ dies of heart attack
मृतक दूल्हा शिवम - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव भोजपुर में 17 नवंबर रात भात की रस्म के बाद डीजे पर नाचते समय हार्ट अटैक से दूल्हे शिवम (21) की मौत हो गई। आज 18 नवंबर को उनकी बरात टेढ़ी बगिया आगरा में जानी थी। इस घटना से शादी की खुशियों वाले घर का माहौल मातम में बदल गया। 

विज्ञापन


भोजपुर की गली नंबर आठ निवासी शिवम एक निजी विद्यालय में कंप्यूटर शिक्षक के पद पर तैनात थे। उनकी शादी करीब आठ माह पूर्व कृष्णबाग कॉलोनी टेढ़ी बगिया निवासी मंगल सिंह की बेटी मोहिनी से तय हुई थी। 17 नवंबर को घर में सभी रिश्तेदार एकत्रित थे। पंजाब के पटियाला से मामा कुंवरपाल सिंह और धर्मवीर सिंह व जलेसर के गांव बढ़नपुर से जगदीश भात देने आए हुए थे। 
विज्ञापन

निमंत्रण कार्ड
देर शाम भात की रस्म के बाद घर में लगे डीजे पर परिवारीजन और गांव के कुछ लोग नाच रहे थे। शिवम भी नाचने के बाद थककर बैठ गए और अचानक जमीन पर गिर पड़े। परिजन उन्हें पहले हाथरस के दो निजी अस्पतालों में लेकर पहुंचे, बाद में साढ़े दस बजे  बागला जिला अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। शिवम के पिता साहब सिंह की करीब 12 साल पहले मौत हो चुकी है। दो छोटे भाई रचित व सूरज हैं। घटना से मां द्रोपदी का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed