Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Groom arrives on stage drunk; bride refuses to marry.

Hathras News: नशे में स्टेज पर पहुंचा दूल्हा, दुल्हन ने किया शादी से इन्कार

Sun, 05 Jul 2026 02:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 05 Jul 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Groom arrives on stage drunk; bride refuses to marry.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात एक परिवार की दो बेटियों की शादी के दौरान उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब बड़ी बेटी का दूल्हा कथित रूप से शराब के नशे में स्टेज पर पहुंच गया। दूल्हे की हालत देखकर दुल्हन ने शादी करने से साफ इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि बारात में शामिल कई बाराती भी नशे में थे। दुल्हन के इन्कार के बाद दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक पंचायत और समझौते के प्रयास हुए। हालांकि, कोई सहमति नहीं बन सकी।
विज्ञापन

पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आखिरकार बड़ी बेटी की शादी रद्द कर दी गई। बरात को बिना दुल्हन के लौटना पड़ा। इसी बीच परिवार ने छोटी बेटी की शादी तय कार्यक्रम के अनुसार संपन्न कराई। सभी वैवाहिक रस्में पूरी होने के बाद छोटी बेटी की विदाई कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी बड़ी बेटी का रिश्ता वृंदावन निवासी युवक से तय किया था, जबकि छोटी बेटी का रिश्ता रुहेरी से तय हुआ था। बड़ी बेटी के स्टेज पर आते ही नशे में धुत दूल्हे अरविंद ने उसका हाथ भींचा और धमकी दी।
दुल्हन ने आरोप लगाया कि दूल्हे ने शराब पी रखी थी और एक लड़की उसे परेशान कर रही थी, जिसके बाद उसने वरमाला पहनाने से इन्कार कर दिया। दुल्हन के पिता ने भी आरोप लगाया कि दूल्हे का पिता और सभी बराती नशे में थे।

दुल्हन के इन्कार करने पर दूल्हा पक्ष अपने कपड़े और जेवर आदि लेकर चला गया। पुलिस ने भी उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन दुल्हन शादी से साफ इन्कार करती रही। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मयंक चौधरी का कहना है कि किसी भी पक्ष की ओर से कोई औपचारिक शिकायत नहीं की गई है। शिकायत मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed