फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Grave Brock entered residential areas, panic among people

रिहायशी इलाकों में घुस आया कब्र बिज्जू, लोगों में दहशत

Wed, 09 Jun 2021 12:28 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Grave Brock entered residential areas, panic among people
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

कब्र में घुसकर शवों को खाने वाला कब्र बिज्जू जैसा दिखने वाला एक जानवर कस्बे के रिहायशी इलाकों में घुस आया है। इससे लोग दहशत में हैं और शाम होते ही घरों में कैद हो रहे हैं। उन्हें डर है कि यह जानवर कहीं हमला न कर दे। वन विभाग से भी लोगों ने शिकायत की है, लेकिन उनकी शिकायत को अफसरों ने गंभीरता से नहीं लिया है। लिहाजा, लोग अब इस भीषण गर्मी में अपनी छतों पर जाने से भी डर रहे हैं।
कस्बे की रामलीला ग्राउंड, रामलीला गली, डाकखाना गली सहित कई अन्य गली मोहल्लों में इन दिनों कब्र बिज्जू का आतंक छाया हुआ है। यह जानवर रात के अंधेरे में उक्त गली मोहल्लों में आ रहा है, लिहाजा लोगों ने घरों की छत्तों पर जाना छोड़ दिया है। दीवार के सहारे यह कब्र बिज्जू मकानों की छत तक पहुंच रहा है। यह जानवर डरावनी आवाज भी निकालता है।
विज्ञापन

रामलीला गली निवासी संजीव अग्रवाल ने बताया कि सात जून की रात करीब दस बजकर पांच मिनट पर कब्र बिज्जू की तरह दिखने वाला यह जानवर उनकी गली में दिखाई दिया, जिसकी उन्होंने वीडियो भी बनाई है। उनका कहना है कि यह जानवर रात को मकानों की छतों पर घूमता है। पिछले करीब एक माह से रात आठ से 10 बजे के बीच इस जानवर को लगातार देखा जा रहा है। लोगों द्वारा तीन चार तरह के कब्र बिज्जू देखे गए हैं। यह जानवर भविष्य में किसी भी घटना को अंजाम दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed