फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Govind Bhagwan's palanquin came out amidst a shower of gulal.

Hathras News: गुलाल की बौछार के बीच निकला गोविंद भगवान का डोला

Sat, 28 Feb 2026 02:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 28 Feb 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Govind Bhagwan's palanquin came out amidst a shower of gulal.
गोविंद भगवान की डोलायात्रा से पूर्व आरती करते  अति​थि। संवाद - फोटो : samvad
रंगभरनी एकादशी के साथ ही गोविंद भगवान के रथयात्रा महोत्सव की शुरुआत हो गई। पहले दिन रंगभरनी एकादशी के मौके पर शुक्रवार को शहर में डोलायात्रा धूमधाम से निकाली गई। अबीर-गुलाल, इत्र व फूलों की बौछार के बीच निकली यात्रा में श्रद्धालु फाग के गीतों पर झूमते नजर आए।
विज्ञापन


घंटाघर स्थित मंदिर श्रीगोविंद भगवान से डोलायात्रा की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के बीच हुई। इस शुभारंभ दिनेशचंद्र गुप्ता एपैक्स दाल वालों ने किया। रथायात्रा अध्यक्ष मुकुल आनंद कातिब व कार्यकारी अध्यक्ष प्रियांक वार्ष्णेय के अलावा रंजीव वार्ष्णेय, कुल्ली वार्ष्णेय, अमन वार्ष्णेय, दीपू वार्ष्णेय, मुकेश वार्ष्णेय, ईशू वार्ष्णेय, तरुण एडवोकेट, लब्बू वार्ष्णेय, हेमंत एडवोकेट आदि मौजूद थे। शहर के प्रमुख मार्गाें से भ्रमण करते हुए देर शाम डोला यात्रा जलेसर रोड स्थित आंधीवाल बगीची पर पहुंची। यहां यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed