Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   government running many scheme for farmer and worker

किसानों, व्यापारियों के लिए सरकार चला रही कई योजनाएं

Wed, 17 Mar 2021 10:49 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
government running many scheme for farmer and worker
गांव अगसौली की चौपाल में विधायक वीरेंद्र राना व जिलाध्यक्ष गौरव आर्य। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

भाजपाइयों ने आधा दर्जन से अधिक गांवों में चौपाल लगाकर सरकार की चार साल की उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराया। बुधवार को पिलगवां के बालाजी इंटर कॉलेज, गांव अगसौली, कचौरा, बरगवां, नौरथा ईसेपुर में चौपाल का आयोजन हुई। इसमें विधायक राना ने कहा कि कोई कुछ भी कहे लेकिन यह बात सत्य है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही लोगों को लगने लगा कि वास्तव में कोई सरकार काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने जिस तरह से प्रदेश को आगे बढ़ाया उसकी गूंज पूरे देश में है।
जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा कि महिलाओं से लेकर किसानों की, व्यापारियों से लेकर कामगारों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं सफलता से चल रही है। सभी लाभान्वित हो रहे हैं। रूपेश उपाध्याय ने कहा कि आज सरसों का भाव बाजार में पांच हजार रुपये क्विंटल है। विपक्ष इसकी चर्चा तक नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

हरीशंकर राना ने कहा कि पंचायत चुनाव में चारों तरफ भाजपा का डंका बजने से कोई रोक नहीं सकता है। चौपाल में शिवप्रताप सिसौदिया, जयपाल सिंह चौहान, भानू प्रताप सिंह, जितेंद्र लोधी, सतेंद्र राजपूत, नितिन पुंढीर, डॉ. सोम प्रताप सिंह, सुबोध गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, सोनू चौहान पूर्व प्रधान, योगेश परमार, वीरभान सिंह चौहान आदि थे। पिपलगवां में चौपाल का संचालन जयपाल सिंह चौहान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed