फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   government looting people

साढ़े तीन दर्जन से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाओं की सेवा समाप्त होना तय

Tue, 02 Mar 2021 12:53 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
government looting people
कांग्रेस द्वारा आयोजित जय जवान जय किसान कार्यक्रम को संबोधित करते जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्र? - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

किसानों की आवाज बुलंद करने के लिए सोमवार को नगर व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने जय जवान जय किसान कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के जरिए किसानों को जागरूक किया गया और कृषि कानूनों से होने वाले नुकसान के बारे में बताया।
सादाबाद में राया रोड स्थित जिला अध्यक्ष एनएसयूआई विकास चौधरी के आवास पर हुई किसान गोष्ठी में जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि जिस तरीके से मोदी सरकार तानाशाही तरीका अपना रही है, उससे जनता के हर वर्ग का नुकसान हो रहा है। सरकार किसानों की जमीन को छुड़ाना चाहती है और किसानों को तोड़ना चाहती है। प्रदेश सचिव लीगल सेल पंडित जितेंद्र गौतम एडवोकेट ने कहा मोदी और योगी सरकार सिर्फ जनता की जेब पर डाका डालने का कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष अनुज शर्मा ने कहा यह सरकार युवाओं को रोजगार देने में सक्षम साबित नहीं हो रही। मौके पर सादाबाद जिला अध्यक्ष एनएसयूआई विकास चौधरी, नगर अध्यक्ष एनएसयूआई सौरव सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश चौधरी, ओमप्रकाश, रघुवीर प्रसाद गौतम, रघुवीर चौधरी, सुखदेव शर्मा, ठाकुर महिपाल सिंह, ओमपाल चौधरी, अंकित चौधरी, देवेश भदौरिया, बीना गुप्ता, ऋषि कौशिक, पप्पू सेठ, भगवती प्रसाद, घनश्याम शर्मा, नवीन शर्मा, दीपू पंडित, जवाहर, दिनेश पचौरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस नेता ने अर्द्धनग्न होकर महंगाई के खिलाफ किया प्रदर्शन
बिसावर निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र फौजदार ने सोमवार को रसोई गैस सिलिंडर, पेट्रोल, डीजल पर बढ़ रही महंगाई को लेकर अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में जनता हाय हाय कर रही है। जनता की जेब पर डाका डाला जा रहा है। आए दिन पेट्रोल डीजल और रसोई गैस के दाम बढ़ाए जा रहे हैं, जिससे सीधे तौर पर आम आदमी प्रभावित हो रहा है। पूंजीपतियों की इस सरकार में गरीब तबके के लोगों का जीना भी दुश्वार हो गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही कांग्रेस बढ़ रही महंगाई को लेकर आंदोलन करेगी।

महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करते कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र फौजदार।

महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करते कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र फौजदार।- फोटो : SADABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed