फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Government gave instructions for action in irregularities in road construction

सड़क निर्माण में अनियमितता में शासन ने दिए कार्रवाई के निर्देश

Tue, 04 Oct 2022 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 12:18 AM IST
सार

डीएम ने इसकी जांच एक समिति से कराई थी और शासन को इसकी आख्या भेजी थी।इन मामलों में इन अफसरों पर होगी कार्रवाई आगरा जलेसर सिकंदराराऊ मार्ग के बरसौली मार्ग निर्माण में वित्तीय अनियमितताओं के लिए अवर अभियंता बृजेश कुमार, आसिफ अली सिद्दीकी सहायक अभियंता, राजेश कुमार निगम अधिशासी अभियंता पर शासन स्तर से अनुशासनिक कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा हाथरस जलेसर मार्ग पर पेच कार्य में मरम्मत में अनियमितता के लिए राजकुमार अवर अभियंता, बीपीएस यादव सहायक अभियंता, राजेश निगम अधिशासी अभियंता के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उत्तर प्रदेश शासन के संयुक्त सचिव अभय कुमार ने प्रमुख अभियंता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष लोनिवि को भेजे पत्र में कहा है कि इस मामले में अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंताओं के खिलाफ शासन स्तर से कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Government gave instructions for action in irregularities in road construction

विस्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले में कई सड़कों के निर्माण में अनियमितता बरता गई है। आपूर्ति आर्डर में घालमेल की गई है। इसको लेकर शासन ने प्रमुख अभियंता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष लोनिवि को पत्र लिखा है और कार्यवाई कर शासन को अवगत कराने को कहा है।
उल्लेखनीय है कि अपराध निरोधक कल्याण समिति के अजय शर्मा ने जिले में कई सड़कों के निर्माण में अनियमितता और बिना माल लिए भुगतान के मामले में डीएम से शिकायत की की थी। डीएम ने इसकी जांच एक समिति से कराई थी और शासन को इसकी आख्या भेजी थी।
विज्ञापन

इन मामलों में इन अफसरों पर होगी कार्रवाई
आगरा जलेसर सिकंदराराऊ मार्ग के बरसौली मार्ग निर्माण में वित्तीय अनियमितताओं के लिए अवर अभियंता बृजेश कुमार, आसिफ अली सिद्दीकी सहायक अभियंता, राजेश कुमार निगम अधिशासी अभियंता पर शासन स्तर से अनुशासनिक कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बिना निविदा के एक लाख से कम के सप्लाई आर्डर बनाकर बिना माल लिए भुगतान के मामले में राजकुमार, महेश सारस्वत, सरदार सिंह, बृजेश कुमार, आशुतोष अवर अभियंता पर कार्रवाई होगी। सासनी इगलास मार्ग छह किलोमीटर मरम्मत कार्य में अनियमितताओं के लिए राजेश कुमार निगम एक्सईएन, आसिफ अली सिद्दीकी सहायक अभियंता व राजकुमार अवर अभियंता पर पर कार्यवाही के लिए निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा हाथरस जलेसर मार्ग पर पेच कार्य में मरम्मत में अनियमितता के लिए राजकुमार अवर अभियंता, बीपीएस यादव सहायक अभियंता, राजेश निगम अधिशासी अभियंता के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उत्तर प्रदेश शासन के संयुक्त सचिव अभय कुमार ने प्रमुख अभियंता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष लोनिवि को भेजे पत्र में कहा है कि इस मामले में अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंताओं के खिलाफ शासन स्तर से कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed