{"_id":"5fb571598ebc3e8cba6c49f0","slug":"goverdhan-maharj-will-come-tomorrow-hathras-news-ali249025945","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल गोवर्धन से पधारेंगे गिरिराज महाराज, होगा अभिषेक व फूल बंगला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल गोवर्धन से पधारेंगे गिरिराज महाराज, होगा अभिषेक व फूल बंगला
विज्ञापन
पंडित गया प्रसाद जी महाराज की जयंती कार्यक्रम को लेकर पत्रकार वार्ता करते आयोजक।
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
गोवर्धन सेवा समिति के तत्वावधान में ब्रज वसुंधरा के संत पं गयाप्रसाद जी महाराज की 128वीं जयंती के उपलक्ष्य में कल भगवान गिरिराज महाराज का पंचामृत से अभिषेक, दिव्य फूलबंगला व छप्पन भोग का आयोजन गोपालधाम में होगा। इसकी जानकारी आयोजकों ने गोपालधाम में पत्रकारों से वार्ता करते हुए दी।
आयोजकों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह प्रभातफेरी निकाली जाएगी। गोशाला में गोमाता का पूजा अर्चन होगा। सुबह दस बजे गोवर्धन से गिरिराज महाराज गोपाल धाम पधारेंगे। वहां पंचामृत से मंत्रोच्चारण के साथ अभिषेक होगा। शाम को पांच बजे छप्पन भोग व फूल बंगला होंगे। शाम छह बजे गिरिराज महाराज की महाआरती होगी। बधाई महोत्सव व हरिनाम संकीर्तन होगा।
रात्रि में 11 बजे गिरिराज महाराज गोवर्धन को पधारेंगे। महाआरती पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा द्वारा की जाएगी। आयोजकों ने सभी भक्तों से सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए मास्क लगाकर दर्शन करने आने की अपील की। वार्ता के दौरान पं भोला शंकर शर्मा, दाऊदयाल वार्ष्णेय, श्यामसुंदर गोपाल, कमल अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल, उमेश शर्मा, राकेश वर्मा, हरीश अग्रवाल, अजय अग्रवाल एड, बंटी, राकेश वर्मा आदि थे।