फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Goat stuck in boring for 13 days stops making noise

Hathras: 13 दिनों से बोरिंग में फंसी बकरी की आवाज आना बंद, जिंदा या मृत से पहले ही प्रशासन ने बंद कराई खुदाई

Sun, 10 Dec 2023 09:21 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 10 Dec 2023 09:21 PM IST
सार

हाथरस के मुरसान स्थित कलेक्ट्रेट के निकट निर्माणाधीन न्यायालय परिसर में एक बकरी पिछले 13 दिनों से बोरिंग में फंसी थी। अब उस बकरी की आवाज आना भी बंद हो गया है। प्रशासन ने बकरी के जिंदा या मृत हाेने के निर्णय से पहले ही खुदाई बंद करा दी।

विज्ञापन
Goat stuck in boring for 13 days stops making noise
खोदाई के कार्य को बंद करने की ग्रामीणों से बात करती प्रशासन की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाथरस के मुरसान स्थित कलेक्ट्रेट के निकट निर्माणाधीन न्यायालय परिसर में एक बकरी पिछले 13 दिनों से बोरिंग में फंसी हुई थी। 10 दिसंबर को बकरी की आवाज आनी बंद होने के बाद प्रशासन ने जिंदा या मृत के निर्णय से पहले ही खोदाई बंद करा दी। 

विज्ञापन

विज्ञापन


ग्रामीणों ने 8 दिसंबर को मोबाइल से वीडियो बनाते हुए मोबाइल को नलकूप के बोरिंग में डाला था। जिससे पता चला था कि बकरी जिंदा थी। वह चारा पानी भी ले रही थी। 9 दिसंबर को भी नलकूप के बोरिंग में फंसी बकरी को चारा पानी दिया गया था। लेकिन 10 दिसंबर को नलकूप के बोरिंग में बकरी दिखाई नहीं दी है और न ही उसकी कोई आवाज आ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि मिट्टी की खोदाई करते समय बकरी मिट्टी में दब गई है। इसे लेकर देर शाम को मिट्टी खोदाई के कार्य को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोरिंग में गिरी बकरी

वहीं, मुकेश पुत्र सौदान सिंह निवासी नगला हीरा सिंह मुरसान ने मिट्टी की खोदाई कर बकरी को निकालने की प्रशासनिक टीम से गुहार लगाई है। उल्लेखनीय है कि मुकेश 28 नवंबर को कलेक्ट्रेट के निकट निर्माणाधीन न्यायालय की जमीन पर बकरी चराने के लिए गया था। इस दौरान उसकी एक बकरी नलकूप की बोरिंग में गिर गई थी। 

मामले की कल दिन में जानकारी करुंगा।- रविंद्र, मंडलायुक्त, अलीगढ़
बकरी नलकूप के बोरिंग में जिस जगह पर फंसी हुई थी, उस जगह तक की खोदाई का कार्य हो गया है। लेकिन नीचे मिट्टी ढहने की वजह से बकरी की आवाज आनी बंद हो गई है। उस जगह पर खतरा बढ़ गया है। जिसके कारण खोदाई कार्य को बंद कर दिया गया है। - रविंद्र कुमार, एसडीएम सदर
नलकूप के बोरिंग के पास में करीब 43 फुट खोदाई करा दी गई है, लेकिन बकरी नहीं मिली है। आवाज भी आनी बंद हो गई है।- अबदेश अग्निहोत्री, लेखपाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed