फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   VDO made allegations in CDO group

Hathras News: तय रकम दो, तभी निकलेगा रुका हुआ वेतन, सीडीओ के ग्रुप में वीडीओ ने लगाए आरोप

Sat, 02 Dec 2023 01:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 02 Dec 2023 01:14 AM IST
सार

हाथरस के सीडीओ वाले व्हाट्एप ग्रुप पर वीडीओ ने रोके वेतन को निकालने के लिए तीन हजार हर महीने लेने के आरोप लगाए हैं, जो चर्चा का  विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
VDO made allegations in CDO group
सीडीओ ग्रुप का स्क्रीन शॉट - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

सीडीओ हाथरस ग्रुप में 30 नवंबर को एक ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) ने रोके गए वेतन निकाले जाने के लिए तीन हजार रुपये प्रति माह विकास खंड कार्यालय और एक हजार रुपये विकास भवन में लिए जाने के आरोप लगाए हैं। सीडीओ ने इसका संज्ञान लिया है और वीडीओ को कार्यालय आकर पूरे मामले से अवगत कराने के लिए कहा है।

विज्ञापन


इस मेसेज के बाद ग्रुप में जुड़े अन्य ग्राम विकास अधिकारियों ने भी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। मनरेगा के तहत वेतन रोकने के आदेश जारी होते ही ब्लॉक मुरसान में तैनात ग्राम विकास अधिकारी यशपाल सिंह ने व्हाट्सएप ग्रुप ने यह मेसेज भेजा।
विज्ञापन


यशपाल सिंह ने आरोप लगाया कि उसका चार माह का वेतन रुका हुआ है, जिसके लिए रकम मांगी जा रही है। अधिकांश लोगों का हर विकास खंड कार्यालय में ही रोका जाता है और बाबू बिना रकम लिए फाइल आगे नहीं बढ़ाता। विकास खंड कार्यालय से चला गया तो विकास भवन से आदेश नहीं होता। मनरेगा में मांगने पर कार्य दिया जाता है, जब गांव में ग्रामीण कार्य मांग नहीं रहे तो जबर्दस्ती नहीं की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यशपाल सिंह ने ग्रुप में मेसेज डाला है। इसके आधार पर ग्रुप में वीडीओ से कार्यालय में आकर मामले को अवगत कराने के लिए कहा है, लेकिन अभी तक कार्यालय में नहीं आया है। मामले की जानकारी कर जांच की जाएगी। -साहित्य प्रकाश मिश्र, सीडीओ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed