फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Girl dies under suspicious circumstances

Hathras News: संदिग्ध हालात में युवती की मौत, गले पर चोट के निशान

Mon, 18 Dec 2023 11:37 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 18 Dec 2023 11:37 PM IST
सार

थाना हाथरस गेट क्षेत्र के चौबे वाले महादेव में देर शाम संदिग्ध हालात में युवती की मौत हो गई। युवती के गले पर चोट के निशान थे। परिजन बिना पोस्टमार्टम के शव लेकर चले गए। इसके बावजूद पड़ोसी दबी जुबान में बात कर रहे थे कि युवती ने बंद कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या की है। 

विज्ञापन
Girl dies under suspicious circumstances
थाना हाथरस गेट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

थाना हाथरस गेट क्षेत्र के चौबे वाले महादेव में 18 दिसंबर की देर शाम संदिग्ध हालात में युवती की मौत हो गई। युवती के गले पर चोट के निशान थे। परिजन बेहोशी की हालत में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। इधर मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन अस्पताल में ही रोने बिलखने लगे। परिजनों ने मामले में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम के शव लेकर चले गए। इसके बावजूद पड़ोसी दबी जुबान में बात कर रहे थे कि युवती ने बंद कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या की है। 
विज्ञापन


परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला। इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ.पवन राजपूत का कहना है कि एक युवती को इमरजेंसी वार्ड लाया गया था। उसके गले पर चोट के निशान थे। अस्पताल आने से पूर्व ही युवती की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed