{"_id":"655635e4b3fe05d79f039967","slug":"girl-and-woman-died-due-to-fever-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बुखार का कहर जारी, युवती-महिला की मौत, दोनों परिवार शोक में डूबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बुखार का कहर जारी, युवती-महिला की मौत, दोनों परिवार शोक में डूबे
Thu, 16 Nov 2023 09:01 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 16 Nov 2023 09:01 PM IST
सार
मौसम परिवर्तन के क्षेत्र में बुखार का प्रकोप लगातार बना हुआ है, लेकिन इसकी रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग के प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक सिर्फ कुछ ही गांवों में रक्त परीक्षण कराकर दवाएं वितरित कर मरीजों के इलाज के नाम पर खानापूरी की गई है।
विज्ञापन
बुखार से मौत।
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस के हसायन क्षेत्र में जानलेवा बुखार का कहर थम नहीं रहा। बुखार से क्षेत्र में एक युवती और एक महिला की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि दोनों में डेंगू के लक्षण थे। स्वास्थ्य विभाग इन दोनों की मौत से अनजान है। बुखार से दो मौतों के बाद क्षेत्र के लोगों में एक बार फिर दहशत फैल गई है।
विज्ञापन
कस्बा के मोहल्ला अहीरान निवासी 22 वर्षीय खुशबू पुत्री सर्वेश कुमार यादव को पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था। परिजनों ने खुशबू का कस्बे के एक चिकित्सक के यहां उपचार कराया, लेकिन उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो परिजन उसे आगरा के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां उपचार के दौरान बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने गमगीन माहौल में खुशबू के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इधर, गांव नगला वीर सहाय निवासी मनोज कुमार की 38 वर्षीय पत्नी मनोरमा देवी को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था।
विज्ञापन
परिजनों ने मनोरमा को उपचार के लिए अलीगढ़ के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। उपचार के बाद भी मनोरमा की तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ और बुधवार को उनकी भी मौत हो गई। नगला वीर सहाय में महिला का शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.अंकुश सिंह का कहना है कि बुखार से किसी भी मौत की उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है। वह शुक्रवार को गांव में टीम भेजकर दवा वितरित कराएं।
विज्ञापन
नाकाफी साबित हो रहे रोकथाम के उपाय
मौसम परिवर्तन के क्षेत्र में बुखार का प्रकोप लगातार बना हुआ है, लेकिन इसकी रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग के प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक सिर्फ कुछ ही गांवों में रक्त परीक्षण कराकर दवाएं वितरित कर मरीजों के इलाज के नाम पर खानापूरी की गई है। जनप्रतिनिधि भी खामोशी ओढ़कर बैठे हैं, जिससे लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है।