संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
युवा कांग्रेस नेता आदित्य शर्मा और अंकित पाराशर ने बताया पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की स्मृति में भारत की सशक्तीकरण की यात्रा के विषय पर द्वितीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता में 16 से 22 वर्ष के आयु के लोग भाग ले सकते हैं।
कांग्रेस नेताओं ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सभी प्रतिभागी 222.4ह्व1ड्डद्भशह्यद्ध.द्बठ्ठ पर रजिस्ट्रेशन करें। प्रतियोगिता में 30 मिनट में 60 सवाल होंगे। यह प्रतियोगिता ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। इसमें प्रथम पुरस्कार लैपटॉप, द्वितीय पुरस्कार मोबाइल फोन, तृतीय पुरस्कार टेबलेट साथ ही काफी सांत्वना पुरस्कार और सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिया जाएगा। प्रेस वार्ता में नासिर खान, विवेक उपाध्याय, खुश ठाकुर, चेतन कुमार, सोमेश ठाकुर आदि मौजूद थे।