फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   garbage dumping plant made in samadpur

समदपुर में बनेगा कूड़ा निस्तारण प्लांट, 16 बीघा जमीन की हुई पैमाइश

Mon, 25 Jan 2021 12:35 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
garbage dumping plant made in samadpur
कूडा निस्तारण प्लांट के लिए जमीन की पैमाइश के दौरान ग्रामीणों से बातचीत करते चेयरमैन, आरआई। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

हाथरस रोड पर नगर पंचायत द्वारा कूड़ा निस्तारण प्लांट का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए रविवार को हाथरस रोड पर गांव समदपुर में ग्राम समाज की 16 बीघा जमीन की पैमाइश कर निशानदेही की गई। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने अपनी फसल पर संकट देख इसका विरोध किया, लेकिन समझा-बुझाकर उन्हें शांत कर दिया गया।

नगर को स्वच्छ बनाए जाने के प्रयास लगातार जारी हैं। अब कूड़े के निस्तारण के लिए हाथरस रोड पर गांव समदपुर में ग्राम समाज की भूमि पर कूड़ा निस्तारण प्लांट तैयार किया जाएगा। लिहाजा, जमीन की पैमाइश के लिए रविवार को मौके पर राजस्व महकमे की टीम में शामिल आरआई देवीशरण शर्मा, लेखपाल बृजेश कौशिक, प्रेमपाल के अलावा चेयरमैन रविकांत अग्रवाल, स्व्च्छता निरीक्षक वीरेंद्र चौहान आदि अपनी टीम के साथ पहुंचे और जमीन की पैमाइश कराकर निशानदेही की गई। चेयरमैन ने बताया कि जलद ही यहां कूड़ा निस्तारण प्लांट का निर्माण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed