फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Game of adulteration...25 samples of khoya, gram flour, semolina failed

Hathras News: मिलावट का खेल...खोवा, बेसन, सूजी के 25 नमूने फेल

Tue, 18 Feb 2025 01:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 18 Feb 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Game of adulteration...25 samples of khoya, gram flour, semolina failed
होली के त्योहार पर मिठाइयों और नमकीनों में किस हद तक मिलावट की जाती है, इसकी तस्दीक खाद्य सुरक्षा विभाग के आंकड़े कर रहे हैं। पिछले वर्ष होली पर एफडीए ने खाद्य पदार्थों के 35 नमूने लिए थे। इनमें से 25 नमूने फेल आए हैं। अधिकांश नमूने खोवा, बेसन, सूजी और धनिया पाउडर के थे।
विज्ञापन


होली के त्योहार पर मिठाई, नमकीन और शीतल पेय पदार्थों की जमकर बिक्री होती है। त्योहार से पहले ही मिलावटखोर भी सक्रिय हो जाते हैं। कई खाद्य पदार्थों में नुकसानदायक रंगों का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में इन खाद्य पदार्थों के सेवन से लोगों के किडनी और लिवर खराब होने से लेकर कैंसर तक होने का खतरा है।
विज्ञापन

मिठाइयों, आइस्क्रीम, चॉकलेट और शीतल पेय पदार्थों से लेकर मसालों तक में नुकसानदायक रंगों का इस्तेमाल किया जाता है। यह रंग दो प्रकार के होते हैं। कोलतार (खाने योग्य) और प्राकृतिक (पेंट)। केवल कोलतार रंगों को ही खाने की वस्तुओं में मिलाने की अनुमति है। इसमें लाल, पीला, हरा और नीला रंग महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह दो प्रकार का होता है अम्लीय और क्षारीय। शेष सभी अम्लीय और क्षारीय रंगों के इस्तेमाल पर रोक है। हालांकि अब कोलतार रंगों में भी रसायन मिलाए जा रहे हैं। जैसे पिसी हुई लाल मिर्च में घुलनशील कोलतार रंग जैसे सूडान 293 की मिलावट की जाती है। इससे कूड़ा, कंकड़, बुरादा आदि को छुपाया जा सके।

----

त्योहार पर खप जाता है 180 हजार किलो खोवा
जिले में मिठाई की करीब 900 दुकानें हैं। इन पर करीब 45 हजार किलो खोवा रोजाना बनता है। त्योहारों पर खोवा की खपत चार गुनी हो जाती है। इस हिसाब से 180 हजार किलो खोवा की खपत हो जाती है। इसकी पूर्ति होना संभव नहीं है। इससे मिलावट का बाजार जोर पकड़ लेता है।




----

वर्जन-



मिलावटखोरी पर लगाम कसने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग अभियान चला रहा है। होली पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। मिलावटखोरों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



- रणधीर सिंह, सहायक आयुक्त खाद्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed