{"_id":"57d05b864f1c1b6474317c95","slug":"gambit-ring-wrestlers-shown","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखाड़े में पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखाड़े में पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच
अमर उजाला, हाथ्ारस
Updated Wed, 07 Sep 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
मेले में अखिल भारतीय कुश्ती दंगल का उद्घाटन करते विधायक देवेंद्र अग्रवाल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेला श्री दाऊजी महाराज के पंडाल में बुधवार से अखिल भारतीय कुश्ती दंगल की शुरूआत हो गई। इसमें पहलवानों ने खूब दांव पेच दिखाए। इससे पूर्व गोशाला रोड स्थित अटल टाल बगीची से हनुमान जी महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा की शुरूआत पूजा अर्चना के साथ हुई।
शोभायात्रा शहर भ्रमण करते हुए मेला पंडाल स्थित अखाड़े पर पहुंच कर समाप्त हुई।
कुश्ती दंगल की शुरूआत सादाबाद के सपा विधायक देवेंद्र अग्रवाल ने पूजा अर्चना कर दो पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। दंगल संयोजक अतुल अग्रवाल के नेतृत्व में विधायक सहित अन्य अतिथियों का माल्यार्पण कर व तस्वीर भेंट कर स्वागत किया। दंगल का उद्घाटन होने के साथ ही पहलवानों ने अखाड़े में मल्ल विद्या का प्रदर्शन शुरू किया।
कुश्ती दंगल देखने के लिए मेला पंडाल में काफी लोगों की भीड़ जुटी हुई थी। देर रात तक कुश्ती दंगल में काफी पहलवानों के बीच छोटी-बड़ी कुश्तियां हुई। कुश्ती दंगल के सह संयोजक धर्मेंद्र अग्रवाल, रजत अग्रवाल, कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय आदि का सहयोग रहा।