{"_id":"57cdbd5f4f1c1bcc7f3170e9","slug":"gajanan-pdharo-house-g","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में पधारो गजानन जी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में पधारो गजानन जी...
अमर उजाला, हाथ्ारस
Updated Tue, 06 Sep 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
भगवान गणेश के स्वरूप की पूजा करते शिक्षक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बृज की द्वार देहरी गणेश चतुर्थी पर्व पर पूरे दिन भगवान गणेश की भक्ति में डूबी रही। शहर में गणेश चतुर्थी यानि भगवान गणेश काअवतरण दिवस धूमधाम से मनाया गया। भगवान गणेश की पूजा अर्चना करने के लिए सुबह से शाम तक मंदिरों पर लोगों की भीड़ रही।
भक्तों ने भगवान गणेश को खुश करने के लिए बूंदी और बेसन के लड्डुओं से भोग लगाया। शहर में कहीं छप्पन भोग तो कहीं भव्य फूल बंगला के दर्शनों का आयोजन किया गया।
शहर के घंटाघर स्थित गजानन महाराज मंदिर, सीकनापान गली स्थित गणेश मंदिर, तरफरा रोड स्थित श्री सिद्ध पीठ गणेश मंदिर, होली वाली गली स्थित गणेश मंदिर पर सामूहिक आरती के बाद सिद्धिविनायक के मनोहारी शृंगार किए गए।
विज्ञापन
तरफरा रोड गणेश मंदिर पर भव्य फूल बंगला व छप्पन भोग के दर्शनों को देर रात तक तांता लगा हुआ था। भगवान की मनोहारी झांकियां सजाई गईं। प्रसादी का वितरण भी हुआ। सोमवार से मंदिरों में गणेशोत्सव की शुरूआत हो गई। गणेश चतुर्थी से शुरू हुआ यह उत्सव अब लगातार अनंत चतुर्थदशी तक निरंतर चलेगा। गणेश मंदिरों पर प्रतिदिन गणेश उत्सव मनाया जाएगा। अनंत चतुर्थदशी पर गणेश प्रतिमाओं को समुद्र, नदी या बहते हुए जल में विसर्जित करने के साथ ही गणेश उत्सव का समापन हो जाएगा। देर शाम तक मंदिरों पर भक्तों की भीड़ उमड़ती रही।
राष्ट्रीय नाट्य मंच द्वारा विष्णुपुरी में गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। गणेश उत्सव की शुरूआत महेश चंद्र यादव ने गणेश प्रतिमा का अनावरण करके किया। पूजन में अजय कुशवाहा, खरगजीत सिंह, राजीव दुबे एडवोकेट, राजेंद्र सिंह चौधरी, सलीम भाई, प्रदीप तेनगुरिया, उमा सिंह, पुष्पाराज, प्रेम सिंह, कौशल किशोर यादव, अशोक कुशवाहा, वीरेंद्र सिंह कुशवाहा, काका, सुरेंद्र सिंह, अनंत यादव, योगेश आदि शामिल थे।