{"_id":"5d2a24a28ebc3e6d0c33a04a","slug":"furious-anger-at-the-people-of-the-bunk-conductor-line-hathras-news-ali2082632192","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंच कंडक्टर लाइन में करंट न आने पर लोगों का फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंच कंडक्टर लाइन में करंट न आने पर लोगों का फूटा गुस्सा
विज्ञापन
बंच कंडक्टर लाइन में करंट नहीं आने पर प्रदर्शन
शिकायतों के बावजूद लाइन चालू नहीं होने पर भड़के रमनपुर नगला भूरा रोड के लोग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। बिजली महकमे द्वारा बंच कंडक्टर लाइन डालने के बाद आज तक करंट प्रवाहित नहीं किया है। इस कारण लोग दूर-दूर से केबल खींचकर बिजली जला रहे हैं। शनिवार को लोगों का गुस्सा फूट गया। लोगों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। हालांकि विभागीय अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं है।
शहर के मोहल्ला रमनपुर नगला भूरा रोड पर काफी समय पहले बिजली चोरी रोकने के लिए बंच कंडक्टर लाइन डाली गई थी। कार्यदायी संस्था ने इस लाइन में आज तक करंट प्रवाहित नहीं किया है। बीते दिनों लोगों ने क्षेत्रीय सभासद संग बिजली एक्सईएन को ज्ञापन सौंपकर लाइन चालू कराने की मांग की, लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ।
इससे नाराज लोग शनिवार को सड़कों पर आ गए। लोगों ने नगला भूरा रोड पर क्षेत्रीय सभासद निशांत उपाध्याय के नेतृत्व में बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस मामले में एसडीओ एसएन पांडेय का कहना है कि लाइन किसने डाली है, इस मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही इस लाइन में करंट प्रवाहित किया जाएगा।